Harshil Kalia passes away in a car accident

Harshil Kalia: मॉडल हर्षिल कालिया का कार एक्सीडेंट में निधन

Harshil Kalia passes away in a car accident: 30 वर्षीय राजस्थानी अभिनेत्री,मॉडल और पूर्व न्यूज़ एंकर हर्षिल कालिया का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया।

हर्षिल का निधन राजस्थान के जयपुर में सड़क दुर्घटना में हुआ। हादसा रात 11:30 शिप्रा पथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास हुआ।

Harshil Kalia का एक्सीडेंट

हर्षिल अपनी सहेली के घर से अपनी Wagon R कार में घर लौट रही थी। मोड़ पर अचानक कार बेकाबू हो गई , कार डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हर्षिल की कार के एक्सीडेंट के CCTV फुटेज वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें कार पलटने का दृश्य नजर आ रहा है। कार पलटने पर मॉडल का सिर और आधा शरीर खिड़की से बाहर निकल गया था। जिससे सर में गंभीर चोटें लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। कार को सीधा किया और उन्हें जयपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना साउथ के हेड कांस्टेबल पुष्टि की है कि यह हादसा तेजी से मोड़ लेते समय हुआ। पुलिस जांच कर रही है लेकिन यह सिंगल व्हीकल एक्सीडेंट था।

Harshil Kalia कौन थीं ?

हर्षिल कालिया जयपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता अरविंद कालिया एक पत्रकार थे। हर्षिल ने भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। उन्होंने आईआईएस यूनिवर्सिटी जयपुर से पढ़ाई की। वे भाटखंडे विश्विद्यालय से ट्रेंड कथक डांसर भी थी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका जैसे न्यूज़ चैनल पर एक एंकर के रूप में काम भी किया है।

Harshil Kalia का करियर हाइलाइट्स

  • ब्यूटी पीजेंट : वे मिस दिवा राजस्थान 2020 की फर्स्ट रनर अप थी। इसब्यूटी पीजेंट की विजेता कशिश चौधरी थीं दूसरी रनर अप तनु शेखावत थीं।
  • हर्षिल मिस पिंक सिटी की भी फर्स्ट रनर रह चुकी हैं।
  • अभिनय : वे डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा पर क्राइम थ्रिलर वेब्स सीरीज “क्राइम नेक्स्ट डोर”में काम कर चुकी हैं।
  • हर्षिल के वीडियो : वे कई राजस्थानी और हिंदी गानों में लीड रोल कर चुकी हैं। उनका हट पगली गाना काफी फेमस हुआ था। वे राजस्थानी मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रिय हैं।
  • Model Harshil Kalia : हर्षिल काला जयपुर की सुपरमॉडल के रूप में कई ब्रांड्स के लिए काम कर चुकी हैं।
  • वे मॉडलिंग के साथ-साथ स्टेज एंकरिंग भी करती थीं।

हर्षिल कालिया का परिवार

हर्षिल कालिया अपने परिवार के साथ जयपुर की मानसरोवर FSL कॉलोनी में रहती थीं। वे परिवार और पिता अरविंद कालिया के साथ रहती थीं। हर्षिल की मौत मनोरंजन जगत के लिए बड़ा सदमा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top