Shreyas Talpade suffers heart attack: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है। अभिनेता वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के घर लौटने के बाद उनको बेचैनी महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हाउसफुल और ओम शांति ओम के अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार शाम को दिल का दौरा पड़ा है। 47 वर्षीय अभिनेता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है।
हिंद्स्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता मुंबई में अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग को खत्म कर घर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इस बारे में अभिनेता ने अपनीं पत्नी को बताया। पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थे लेकिन रास्ते में ही वह बेहोश हो गए।
तलपड़े को अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। दिल का दौरा पड़ने से पहले अभिनेता पुरे दिन अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे। शाम को घर पहुंचते ही उन्हें बेचैनी महसूस हुई। जैसे ही उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया। पत्नी आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में ही वह बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद अभिनेता की सेहत ठीक है। उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहना पड़ेगा।
दिशा सालियान मामले की जांच करेगी मुंबई पुलिस, SIT का गठन
बता दें ,मराठी सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके श्रेयस तलपड़े ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल, शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम और जोकर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वहीं, श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने का समाचार सुनकर उनके फैन अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल, उनकी हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More