Balen Shah took oath as the Prime Minister of Nepal

Balen Shah PM: Balendra Shah ने ली नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

Balen Shah took oath as the Prime Minister of Nepal : बालेन्द्र शाह “बालेन” ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ आज 27 मार्च  को ली है। 35 वर्षीय बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Balen Shah के शपथ ग्रहण का विवरण

बालेन शाह ने आज 27 मार्च 2026 को 12:34 बजे नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के समक्ष राष्ट्रपति भवन में शपथ ली है। यह मुहूर्त खासतौर पर चुना गया है। क्योंकि 1234 का समय शुभ माना गया। समारोह में 7 शंख बजाए गए। 108 बटुकों ने स्वस्ति शांति का पाठ किया। 16 बौद्ध-भिक्षुओं ने अष्टमंडल का पाठ किया।

यह समारोह हिंदू बौद्ध परंपरा के अनुसार, आयोजित हुआ। पीएम पद की शपथ लेने के बाद बालेन्द्र शाह ने अपने कैबिबेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई। उसके बाद 02:15 बजे सिंहदरबार पहुंचकर पीएम पद संभाला। समारोह कम खर्चीला और पारंपरिक रहा। कोई विदेशी मेहमान नहीं बुलाया गया।

Balen Shah की पार्टी

बालेन शाह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय नेता चुने गए थे। जिसके बाद पार्टी चार्टर के अनुसार वे प्रधानमंत्री बने। RSP ने मार्च 2026 के आम चुनाव में 275 में से लगभग 182 का दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। यह जीत 2025 Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई। जेड जेन ने पुरानी राजनीतिक व्यवस्था को हिला  दिया था। बालेन शाह ने झापा-5 सीट से पूर्व  नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी मत्तों से हरा दिया।

Balen Shah कौन हैं ?

बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नरदेवी इलाके में हुआ। उनका परिवार माइथिली मधेशी है। उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेद चिकित्स्क थे। वे चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बालेन की 2018 में सबिना काफ्ले से शादी हुई। उनका एक बेटा भी है। परिवार गैरीगांव टिंकने में रहता है।

Balen Shah की शिक्षा

बालेन्द्र शाह ने नेपाल के काठमंडू के हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की। उन्होंने भारत के बंगलौर की नीटू मीनाक्षी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में M Teck की। उन्होंने काठमांडू यूनिवर्सिटी से PhD की।

Balen Shah का शुरूआती करियर

उन्होंने 2010 में गायन का क्षेत्र चुना। वे एक रैपर के रूप में प्रसिद्ध हुए। 2012 में उनका पहला सिंगल “सड़क बालक” रिलीज हुआ। 2013 में उन्हें यूट्यूब की रैप बैटल “Raw Barz” से अंतराष्ट्रीय पहचान मिली। उनके गाने भ्रष्टाचार, असमानता और  युवाओं की निराशा पर केंद्रित थे। 2025 में उनका गाना “नेपाल हासेको”जेन जेड आंदोलन के दौरान वायरल हुआ।

Balen Shah का राजनैतिक सफर

वे 2022 में आजाद उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर बने। वे नेपाल के पहले स्वतंत्र मेयर हैं। उन्होंने मेयर के रूप में 2022 से 2026 तक कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण जैसे काम किए। उन्होंने पारदर्शिता के लिए लाइव मीटिंग्स लाइव टेलीकास्ट की। Balen Shah ने 2025 में RSP ज्वाइन की। जनवरी 2026 में मेयर पद से इस्तीफा दिया। पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया।

Balen Shah की राजनीती का स्टाइल 

बालेन्द्र शाह की राजनीतिक शैली अन्य राजनेताओं से अलग है। वे भ्रष्टाचार विरोधी हैं और सुशासन पर जोर देते हैं। वे Gen Z के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे पारंपरिक दलों अलग करके दिखाने वाले नेता माने जाते हैं। बालेन शाह की जीत नेपाल की राजनीती में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है। नेपाल में 40 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 35 वर्ष से कम उम्र वालों की है। लेकिन अभी तक सत्ता 70 से अधिक की उम्र के नेताओं के हाथों में थी। उनकी सरकार से युवाओं को नई उम्मीदें हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top