Miss Universe 2023: मिस नेपाल Jane Dipika Garrett ने 72 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में रचा इतिहास, अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज प्रतियोगी बनीं

Miss Universe प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार प्लस साइज वाली मिस नेपाल Jane Dipika Garrett ने रैंप वाक किया। जेन दीपिका गैरेट ने 72 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्लस साइज की मॉडल के रूप में रचा इतिहास रच दिया है। वह अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज प्रतियोगी बनीं हैं।

साल 2023 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता कई मायनों में खास रही है। दरअसल, इस बार वर्षों से चली आ रही रूढ़िवादी परंपराओं को तोडा गया है। इस साल ट्रांसजेंडर से लेकर प्लस साइज तक मॉडल्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीँ, नेपाल की प्लस साइज वाली मॉडल जेन दीपिका गैरेट इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया है।

मिस नेपाल, जेन दीपिका गैरेट इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज मॉडल बन गई हैं। 22 वर्षीय जेन दीपिका गैरेट ने अल साल्वाडोर में आयोजित प्रिलिमनरी मुकाबले के दौरान रनवे पर कैट वाक किया। जिस समय गैरेट दुबली पतली मॉडल्स के बीच अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही थी, उस समय वहां बैठे सभी जजों और आयोजकों की नजरें उन पर थीं। प्लस साइज की मॉडल जेन दीपिका गैरेट रैंप पर कैट वाक करते समय आत्मविश्वास से लबरेज थीं। हालांकि, प्लस साइज की मॉडल को रैंप पर वाक करते देखकर वहां हंगामा भी मच गया।

बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 72 वे संस्करण में जेन दीपिका गैरेट ने प्लस साइज की मॉडल के रूप में हिस्सा लेकर बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा भी दिया। उन्होंने वर्षों से चली आ रही रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए रैंप पर कैट वाक किया। उनका मानना है कि सभी सुंदरियों को साइज की परवाह किए बिना फैशन और ब्यूटी सेक्टर में रिप्रजेंट करने और जश्न मनाने की जरूरत है।

कौन है जेन दीपिका गैरेट ?

जेन दीपिका गैरेट ने 20 अन्य दावेदारों को हराया था। जेन मॉडल होने के साथ-साथ नर्स और बिजनेस डेवेलपर भी है। जेन दीपिका गैरेट नेपाल के काठमांडू की है। उनका जन्म यूएस में हुआ था।

इस साल 72 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब निकारागुआ की मॉडल शेनिस पलासियोस ने जीता है। वहीँ, थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिलड फर्स्ट रनर अप रहीं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन सेकंड रनर अप रहीं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8986 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री