Raghav Chadha Controversy

AAP और राघव चड्ढा विवाद पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, ‘मुर्गा बनाकर पीटा’ बोले-जयहिंद

Raghav Chadha Controversy: हाल ही में AAP ने अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया। यही मुद्दा अब सियासी गलियों में गरमाया हुआ है।

राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया

2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने अपने MP Raghav Chadha को राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी। आप ने सचिवालय को आधिकारिक पत्र लिखकर यह बदलाव सूचित किया। यह फैसला AAP के अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चा में आ गया। राघव चड्ढा को संसद में कम बोलने का मौका कम करने या रोकने की कोशिश का आरोप लगने लगा।

Raghav Chadha Controversy पर चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया

पद से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद राघव चड्ढा ने एक्स और इंस्टाग्राम दो वीडियो पोस्ट किए। My Two Minutes नाम का वीडियो भारतीय झंडे और इमोजी के साथ था। इसमें उन्होंने संसद में उठाए गए मुद्दों का मोंटाज दिखाया। उन्होंने इस वीडियो में भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने पहले वीडियो के कैप्शन में लिखा ,” खामोश कर दिया गया पर हारा नहीं। ” चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से पूछा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है ? उन्होंने दावा किया कि सचिवालय को उनके न बोलने का निर्देश दिया गया है।

दूसरे वीडियो में राघव चड्ढा ने खुद पर लगे तीन आरोपों का खंडन किया। उनपर विपक्ष के वॉक आउट में शामिल न होना और चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका पर हस्ताक्षर न करने के पार्टी के आरोप लगे थे।

आप का राघव चड्ढा पर पलटवार

दो वीडियो पोस्ट डालने के बाद राघव चड्ढा पर AAP की तरफ से तीखा पलटवार हुआ। AAP MLA सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर कहा,” राघव भाई आप डर गए हैं। मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचा रहे हैं। आप सॉफ्ट मुद्दे उठाते हैं, सरकार से आंखों में आंखे डालकर नहीं बोलते। ” सौरभ के अलावा आतिशी मार्लेना और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने चड्ढा पर पलटवार किया।

Raghav Chadha Controversy पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा की कजिन है। प्रियंका रिश्ते में राघव की साली लगती हैं। राघव ने अपने पहले पोस्ट में Evil Eye इमोजी डाली थी। इसके अलावा दूसरे My Two Minutes पोस्ट शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इन दोनों पोस्ट को लाइक किया है। अभिनेत्री ने हार्ट और क्लैपिंग इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा का यह छोटा सा रिएक्शन सोशल मीडिया पर बड़े समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में ऑस्कर 2026 में Free Palestine मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा चुप रहने को लेकर आलोचना झेल रही हैं। उनका यह रिएक्शन पारिवारिक समर्थन और राघव के पक्ष में खड़े होने का संकेत माना जा रहा है। परिणीति चोपड़ा ने भी पति राघव चड्ढा का खुलकर साथ दिया है।

राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा : नवीन जयहिंद

पूर्व हरियाणा आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने 4 अप्रैल को 2 मिनट का वीडियो जारी कर Raghav Chadha Controversy पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होने राघव चड्ढा को खुलकर बोलने की सलाह दी और अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने राघव चढ्ढा को अरविंद केजरीवाल के ऑफिस में मुर्गा बनाकर पीटा था। जिससे उनकी आंख पर चोट आ गई थी और वे इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे।

नविन जयहिंद के आप पर आरोप
  • नवीन जयहिंद ने पूछा : वह यह बात लोगों को क्यों नहीं बता रहे हैं ?
  • दावा किया गया कि चड्ढा की इंग्लैंड ट्रिप हनीमून के लिए नहीं थी बल्कि आंख की चोट का इलाज कराने गए थे।
  • जयहिंद ने आरोप लगाया कि मालदार मामले हुए और सूटकेस डीलिंग हुई।
  • नवीन ने पूछा कि राघव की पिटाई के समय वहां बैठे चार लोग कौन थे।
  • नवीन जयहिंद ने राघव को हिम्मत दिलाते हुए कहा ,”राघव नाम बहुत तगड़ा है, हिम्मत करो और उस पिटाई के बारे में सबको बताओ।

Raghav Chadha Controversy अभी भी गर्म है। आप इसे संगठनात्मक बदलाव बता रही है। जबकि राघव और उनके समर्थक इसे खामोश करने की कोशिश बता रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top