Sadhvi Sail Crowned Femina Miss India 2026

Sadhvi Sail ने जीता Femina Miss India 2026 का खिताब

Sadhvi Sail Crowned Femina Miss India 2026: गोवा की साध्वी सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 फाइनल का ख़िताब जीता है। ग्रैंड फिनाले भुवनेश्वर में हुआ।

साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता

61 वे फेमिना मिस इंडिया 2026 की प्रतियोगिता ओडिसा के भुवनेश्वर की KIIT यूनिवर्सिटी में हुई। पिछले साल की विजेता निकिता पोरवाल ने साध्वी को क्राउन किया। Sadhvi Sail अब भारत का प्रतिनिधित्व मिस वर्ल्ड 2027 में करेंगी।

Femina Miss India 2026 की टॉप 3 विजेता

  1. फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता : साध्वी सतीश सैल  (गोवा )
  2. फर्स्ट रनर अप : राजनंदिनी पवार (महाराष्ट्र)
  3. सेकंड रनर अप : अद्वैता ( जम्मू और कश्मीर)

इस इवेंट में 30 प्रतियोगी शामिल हुए। साध्वी ने Miss Body Beautiful और Miss Lifestyle सब-टाइटल में  टॉप 5 में जगह बनाई।

Sadhvi Sail कौन हैं ?

Sadhvi Sail Crowned Femina Miss India 2026साध्वी सतीश सैल गोवा की मूल निवासी हैं। वे कर्नाटक के करवार की जड़ों से हैं लेकिन गोवा में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। वे एक मॉडल और उद्यमी हैं। वे अपने आसान से व्यक्तित्व और गहरी महत्वकांक्षा के लिए जानी जाती हैं।

Sadhvi Sail की शिक्षा

  • स्कूल : अमृता विद्यालय गोवा
  • कॉलेज : यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशनशिप में डबल मेजर।
  • उन्हें इंटरनेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चूका है।
Sadhvi Sail का करियर
  • मॉडलिंग : कई फैशन शोज में स्टेज वॉक किए।
  • वे California Burrito जैसे ब्रांड की कैंपेन फेस कर रही हैं।
  • काम : कंस्ट्रक्शन और डेवेलपमेंट सेक्टर में कंपनी को-फाउंड करती हैं।
Sadhvi Sail की हॉबी और इंटरेस्ट
  • पॉटरी ( उन्हें मिटटी के बर्तन बनाना काफी पसंद है। )
  • मधुमक्खी पालन : वे सर्टिफाइड बीकीपर हैं। उन्हें मधुमक्खियों से डर नहीं लगता है बल्कि उनके साथ खेलती हैं।
  • टैक्सीडर्मी
  • वे अकेले 10 देशों की यात्रायें कर चुकी हैं।
  • साध्वी 7 भाषाएं बोल, पढ़ और लिख सकती हैं।

साध्वी सैल का चैलेन्ज वे कहती हैं कि एक छोटे से शहर से निकलकर ग्लोबल दुनिया में जाना उनका सबसे बड़ा चैलेन्ज था। उन्हें दूसरों की सफलता देखकर खुद पर शक होता था। लेकिन उन्होंने अपना इनर डायलॉग बदला और अब दूसरी महिलाओं को सपोर्ट करती हैं। उन्होंने फिटनेस के जरिए 10 किलो से अधिक वजन कम किया।

साध्वी सैल के सामाजिक कार्य 

वे बोलने और सुनने में अक्षम बच्चों की मदद करती हैं। उन्हें बेहतर पौष्टिक आहार देती हैं। ये बच्चे उनके दिल के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, “कनेक्शन शब्दों से नहीं, समझ से बनता है। “वे गोवा में ग्रामीण मछुआरों और कारीगरों की कहानियों को आगे ले जाना चाहती हैं। वे फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस और रियल-वर्ल्ड स्किल्स सिखाने पर जोर देती हैं।

Sadhvi Sail का गोवा से प्यार 

साध्वी कहती हैं,”गोवा मेरे लिए एक खूबसूरत समुद्र तट नहीं बल्कि वहां की सादगी, मेहनत और परंपराएं हैं। राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए घर का टुकड़ा साथ ले जाने जैसा है। ”

साध्वी सैल का इंस्टाग्राम अकाउंट 

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता साध्वी सैल की इंस्टाग्राम आईडी @sailsadhvi है। यहां उन्हें 23.8 लोग फॉलो करते हैं। यहां आप उनकी फोटो/वीडियो और मिस इंडिया बनने से पहले के इंटरव्यू देख सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम को अभी तक वेरिफाई नहीं कराया है।

खिताब जितने के बाद सैल ने कहा कि फेमिना मिस इंडिया उनके लिए ट्रांसफॉर्मेशन का स्पेस है। जहां वे अपनी आवाज को मजबूत करके देश की सेवा करना चाहती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top