कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर Nikita Porwal

Nikita Porwal  Femina Miss India 2024 की winner मध्य प्रदेश की हैं। रेखा पांडेय दूसरे स्थान पर रही। जबकि गुजरात की आयुषी ढोलकिया सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरी रनर अप रहीं।

Femina Miss India 2024 की विनर Nikita Porwal

फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने निकिता पोरवाल को 2024 की विजेता का ताज पहनाया। इस दौरान पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया भी मंच पर रहीं। निकिता मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। फेमिना के विकिपीडिया के अनुसार, 2024 की ब्यूटी क्वीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन बड़ौदा की महाराज सयाजीराव यूनिवर्सिटी से हासिल की। उनके पिता अशोक पोरवाल एक बिजनेमैन हैं।

कौन हैं Nikita Porwal

मॉडल के साथ साथ मिस इंडिया 2024 एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने 18 वर्ष की कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा। निकिता ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एकंर के तौर पर की। इसके अलावा उन्हें थिएटर का भी शौक है। उन्होंने 55 से भी अधिक नाटकों में अभिनय किया। एक्टर और मॉडल होने के साथ साथ निकिता एक लेखक भी हैं। उन्होंने राम लीला नाम नाटक की स्क्रिप्ट भी लिखी। निकिता एक फीचर फिल्म का हिस्सा भी रहीं।

ये भी पढ़ें, ध्रुवी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब

Nikita Porwalऐश्वर्या राय की फैन हैं

Nikita Porwal ने मिस इंडिया 2024 का ताज पहनने के बाद मीडिया को बताया कि वह पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बड़ी फैन हैं। पोरवाल ने बताया ,” ऐश्वर्या राय सुंदरता और दिमाग के मामले में बहुत आगे हैं। ऐश्वर्या राय की शिष्टता, तीक्ष्ण बुद्धि और सहज आकर्षण सभी को उनकी तरफ खींचता है। वह आधुनिकता को सहजता से आगे बढ़ाते हुए भारतीय विरासत को आगे बढ़ाती हैं।

मिस वर्ल्ड पीजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी Nikita Porwal

बता दें, मिस इंडिया 2024 की प्रतियोगिता मुंबई ‘फेमस स्टूडियो’ में 16 अक्टूबर 2024 को हुई। इस प्रतियोगिता में भारत के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 30 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जिसमें निकिता पोरवाल ने पहला स्थान हासिल किया। पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *