Krystyna Pyszkova ने जीता मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब, जानिए कौन हैं विश्व सुंदरी

Krystyna Pyszkova Miss World 2024 Winner : 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने खिताब जीता है। उन्हें पोलैंड की कैरोलिना बियालवासका ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 28 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। इस समारोह में देश विदेश के कई नामी सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया। 9 मार्च 2024 की शाम को मुंबई में आयोजित इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी ने किया। सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 रह चुकी हैं। वह टॉप 8 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, मशहूर फिल्ममेकर करण जोहर ने इस शो को होस्ट किया।

71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को विजेता का ताज पहनाया गया। क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज मिस वर्ल्ड 2023 , पोलैंड की कैरोलिना बियालवासका ने पहनाया। बियालवासका ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाकर सम्मान दिया।

कौन हैं विश्व सुंदरी क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ?

19 जनवरी 1999 को चेक गणराज्य में जन्मी क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा लॉ और बिजनेस की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ही क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उनका खुद का एक फाउंडेशन भी है। जिसका नाम Krystyna Pyszkova Foundation है। उन्होंने तंजानिया में बच्चों के लिए सराहनीय काम किए। क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल भी खोल रखा है, जिसे वह खुद चलाती हैं।

मिस वर्ल्ड संगठन के अनुसार, क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा एक स्वयं सेवक का काम करती हैं। क्रिस्टीना ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतकर विश्व पटल पर अपना और अपने देश का नाम ऊंचा किया है। मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतकर क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने कहा,” मिस वर्ल्ड एक ऐसी चीज है, जिस पर मैं बहुत मेहनत कर रही थी। मैं जानती हूं कि मिस वर्ल्ड मंच और वह क्षमता जो हमें यह देती है उन मुद्दों के लिए बोलें जो हमें महत्वपूर्ण लगते हैं। मुझे यकीन है कि मैं बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज के प्रति जागरूकता लाने में सक्षम होउंगी। ”

ये भी पढ़ें, पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया नताशा सूरी हुई कोरोना संक्रमित,एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को कितनी प्राइज मनी मिली ?

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस वर्ल्ड के ताज की कीमत 80 से 85 लाख रुपए के बीच होती है। हालांकि, यह ताज विजेता के पास सिर्फ एक साल तक रहता है। अगले साल दूसरे विजेता के पास चला जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली विजेता को 10 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाती है। हालांकि, क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा क्या मिला है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री