4pillar.news

Google से पूछे ऐसे सवाल, इस साल टॉप सर्च में रहा चंद्रयान 3

दिसम्बर 12, 2023 | by pillar

Chandrayaan 3 remained in the top search this year, people asked such questions to Google

Google के अनुसार, साल 2023 में लोगों ने Chandrayaan 3 और G 20 के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। इसके अलावा समान नागरिक संहिता और कर्नाटक चुनाव परिणामों के बारे में भी बहुत खोजा गया।

Google ने जारी किया ‘ईयर इन सर्च 2023’

साल 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा। इस साल देश ने कई उपलब्धियां हासिल की। गूगल के अनुसार इस साल लोगों ने चंद्रयान 3 और G 20 शिखर सम्मेलन के बारे में सबसे ज्यादा खोजा। Google ने सोमवार को ‘ईयर इन सर्च 2023’ जारी किया। जिसके अनुसार, लोगों ने इस साल वैश्विक घटनाक्रमों और तकनीकी के बारे में जानकारियां हासिल की।

Google सर्च में टॉप पर रहा चंद्रयान 3

गूगल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत में सुर्खियां बनाई। चंद्रयान 3 के बारे में घरेलू से लेकर वैश्विक स्तर पर लोगों ने सर्च किया। वहीं, भारत ने इस साल G 20 की अध्यक्षता की, ये विषय भी टॉप सर्च में रहा। इसके अलावा लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में खोजा। गूगल ने अपने यूजर्स को तुर्की भूकंप और इजरायल न्यूज़ की जानकारियां भी दी।

Chandrayaan 3: उम्मीद बरकरार, चंद्रयान 3 के बारे में ISRO चीफ एस सोमनाथ ने दी खुशखबरी

बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट

भारत में लोगों ने मणिपुर न्यूज़ और उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बारे में भी सर्च किया। गूगल ने बताया कि लोगों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैचों के बारे में भी काफी सर्च किया। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया हार गई थी।

मणिपुर जल रहा है, हमारी जान से खिलवाड़ बंद करो मोदी जी,जवाब दो:लिसीप्रिया कंगुजम

शुभमन गिल रहे टॉप सर्च में

वहीं, क्रिकेट जगत में लोगों ने शुभमन गिल और रचिन रविंद्र के बारे में भी काफी सर्च किया। अभिनेत्री कियारा आडवाणी भारत में लोगों की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे आगे रहीं।

कियारा अडवाणी को टॉप ट्रेंडिंग ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट में स्थान मिला है। वहीं शाहरुख खान की जवान फिल्म टॉप ट्रेंडिंग सर्च लिस्ट में रही। जवान फिल्म ने टॉप 3 ट्रेंडिंग ग्लोबल लिस्ट में रही। वहीं, वेब सीरीज में ‘फर्जी’ असुर और राणा नायडू टॉप सर्च की गई।

RELATED POSTS

View all

view all