Shreyanka Patil Dance Video : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने ट्रोल्स को अपने डांस मूव्स दिखाकर करारा जवाब दिया।
Shreyanka Patil का Dance Video वायरल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरू की युवा क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। इस बार वजह कोई शानदार गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज है। कुछ दिन पहले श्रेयांका पाटिल के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद उन्हें कुछ यूजर्स ने सिर्फ इसलिए ट्रोल किया था, क्योंकि वह एक लड़की हैं और डांस कर रही थीं। लेकिन युवा महिला क्रिकेटर ने ट्रोल्स को चुप कराने का तरीका भी बड़े स्टाइल से ढूंढा।
Shreyanka Patil ने इंडिया टुडे के स्टूडियों में दोहराए वही डांस मूव्स
हाल ही में इंडिया टुडे के एक इवेंट में पहुंची श्रेयंका पाटिल ने वहां मौजूद डी स्टूडियो में वही डांस मूव्स दोबारा करके दिखाए, जिनके लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया था। यह उनका अंदाज साफ बताता है कि आलोचना का उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया है। स्टेज पर आत्मविश्वास से भरी श्रेयंका ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने फैंस और आलोचकों दोनों के सामने अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाई।
Shreyanka Patil का ट्रोलर्स को बेबाक जवाब
टीवी शो के दौरान श्रेयंका ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें डांस करना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि वह जो कपड़े पहनना चाहती हैं, वही पहनती हैं। कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनकी तारीफ कर रहा है या आलोचना। क्योंकि दोनों ही चीजें उन्हें फायदा पहुंचती हैं, उन्हें ज्यादा पहचान मिलती है। श्रेयंका के मुताबिक जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं वे असल में उनकी सफलता से जलते हैं। वह ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेती हैं और अपने काम से काम रखती हैं।
‘बबली बदमाश’ गाने से शुरू हुआ था मामला
यह मामला तब शुरू हुआ था जब श्रेयंका पाटिल ने बॉलीवुड मूवी ‘शूटआउट एट वडाला’ के एक मशहूर गाने ‘Babli Badmaash’ पर एक रील शेयर की थी। इस वीडियो में उनके आत्मविश्वास से भरे एक्सप्रेशन और बेफिक्र डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन कुछ नेटिजन्स ने इसे लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया था। श्रेयंका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट कई फैंस और खिलाडी सामने आए।
श्रेयंका की चोट से वापसी की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं
डांस और ट्रोलिंग की चर्चा के बीच श्रेयंका पाटिल का क्रिकेट सफर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते वक्त उनके टखने में चोट लग गई थी। यह चोट उनके लिए बड़ा झटका थी, क्योंकि इससे पहले वह करीब 16 महीने के लंबे ब्रेक के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर पाई थीं। इसके बावजूद श्रेयंका का जज्बा और पॉजिटिव एटिट्यूड देखने लायक रहा।
श्रेयांका पाटिल को मिला का सपोर्ट
श्रेयंका पाटिल का यह अंदाज दिखाता है कि आज की युवा महिला एथलीट्स सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी शर्तों पर जीना जानती हैं। उनके इस जवाब को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है, और कई यूजर्स ने उनकी हिम्मत और आत्मविश्वास की तारीफ की है। महिला क्रिकेट में तेजी से उभरता यह नाम अब सिर्फ अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक व्यक्तित्व के लिए भी फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
- ये भी पढ़ें :





