BMW India

BMW India के नए ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह

BMW India ने अपना नया Brand Ambassador बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया है। बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को अपनी नई सीरीज BMW 7 लॉन्च की है।

Ranveer Singh बने BMW India के नए ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अब BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। यह ऐलान शुक्रवार को नई दिल्ली में हुए एक भव्य कार्यक्रम में किया गया। कंपनी ने अपनी नई BMW 7 सीरीज रेंज को भी लॉन्च किया।

BMW India का इवेंट

इवेंट को ‘A Tribute to Dedication’ थीम के तहत सजाया गया था। जिसमें लग्जरी कारों की दुनिया और सिनेमा के ग्लैमर को एक साथ पेश करने की कोशिश की गई। रणवीर सिंह अपने खास अंदाज में काली सूट पहनकर सफेद रंग की BMW i7 M70 के साथ नजर आए। इस मौके पर उन्हें आधिकारिक तौर पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया गया।

रणवीर सिंह को भारत में उनके ऊर्जावान अंदाज और मंच पर छा जाने वाली मौजूदगी के लिए जाना जाता है.  यही वजह है कि BMW India ने उन्हें अपने प्रीमियम ब्रांड के चेहरे के तौर पर चुना।

BMW India 7 सीरीज की खासियतें

BMW इंडिया ने इस मौके पर अपनी नई फ्लैगशिप सेडान 7 सीरीज से पर्दा उठाया। यह नई रेंज दो वर्जन में आएगी। यह  एक पारंपरिक पेट्रोल मॉडल और दूसरा पूरी तरह इलेक्ट्रिक i7 M70 मॉडल। कंपनी के अनुसार इन गाड़ियों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से भारत में शुरू होगी।

नई 7 सीरीज को BMW की सबसे लग्जरी और तकनीकी रूप से एडवांस सेडान के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो कंपनी के इलेक्ट्रिक भविष्य की दिशा को भी दिखाती है।

रणवीर सिंह के लिए एक और बड़ी उपलब्धि

फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह के करियर में यह एक और बड़ा मुकाम माना जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाइयों का तांता लगा दिया।

निजी जिंदगी में भी रणवीर सिंह के लिए यह समय खास है, क्योंकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

लग्जरी कार ब्रांड्स के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ जुड़ाव भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत करने की एक अहम रणनीति मानी जाती है। रणवीर सिंह जैसे स्टार का चेहरा जुड़ने से BMW को युवा और प्रीमियम ग्राहकों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।  खासकर तब जब कंपनी अपनी नई 7 सीरीज और इलेक्ट्रिक लाइनअप को भारतीय बाजार में मजबूती से उतार रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top