Harita Bhadra: महाराष्ट्र की स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने आइची-नागोया Asian Games 2026 में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 23.20 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल है।
Harita Bhadra ने रचा इतिहास, Asian Games में ब्रॉन्ज मेडल जीता
नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में रविवार को भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का पल आया। महाराष्ट्र की 23 वर्षीय तेज स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 23.20 सेकंड का समय दर्ज किया।
Harita Bhadra ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
यह दौड़ बेहद रोमांचक रही। सिंगापुर की शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि चीन की महिला धावक चेन युजिए 22.93 सेकंड में सिल्वर पर रहीं। हरिता ने जापान की अबीगेयरुफुका इदो को महज 0.01 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा। फोटो फिनिश में उन्होंने मेडल पक्का किया।
Harita Bhadra ने जीता पहला अंतराष्टीय मेडल
यह हरिता भद्रा (Harita Bhadra) का पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल है। यह एशियाई खेल 2026 उनका डेब्यू टूर्नामेंट था। इस सीजन उन्होंने नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 23.14 सेकंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 200 मीटर का गोल्ड जीता था। बाद में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में 100 मीटर में 11.22 सेकंड दौड़कर वह भारत की दूसरी सबसे तेज महिला स्प्रिंटर बन गईं।
पदक जीतने के बाद भावुक हुई हरिता
रेस के बाद महिला धावक हरिता भद्रा और उनकी साथी उन्नति अयप्पा बोलैंड (जो छठे स्थान पर रहीं) के बीच गले मिलने का भावुक पल देखने को मिला। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी इस उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा।
स्प्रिंटिंग के लिए नई उम्मीद बनीं हरिता
हरिता भद्रा की यह जीत भारतीय महिलाओं की स्प्रिंटिंग के लिए नई उम्मीद जगाती है। उन्होंने दिखाया कि कड़ी मेहनत और सही तैयारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किए जा सकते हैं। अब देशभर में उनके आगे के प्रदर्शन का इंतजार रहेगा।






