Pony Verma कौन हैं? अभिनेता Prakash Raj की पत्नी की कहानी

Pony Verma कौन हैं? अभिनेता Prakash Raj की पत्नी की कहानी

Pony Verma, wife of Prakash Raj: पोनी वर्मा कौन हैं? जानिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर की जिंदगी, प्रकाश राज से 12 साल के उम्र के फासले वाली शादी और इस जोड़ी की खास वाइब।

Pony Verma कौन हैं? Prakash Raj की पत्नी की कहानी पढ़ें

अगर आप सोच रहे हैं कि पोनी वर्मा कौन हैं, तो जवाब सीधा है। वे बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं और दमदार अभिनेता प्रकाश राज की जीवनसाथी। उम्र के बड़े फासले और पहले से तलाकशुदा एक्टर से शादी की वजह से यह जोड़ी हमेशा चर्चा में रही। आज भी लोग इनकी केमिस्ट्री देखकर कहते हैं कि दोनों की वाइब कमाल की है।

Pony Verma का परिचय

पोनी वर्मा का असली नाम रश्मि वर्मा है। विकिपीडिया के मुताबिक उनका जन्म 15 सितंबर 1977 को कोलकाता में हुआ और वे साल 2000 से बतौर डांस कोरियोग्राफर सक्रिय हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल, तीनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

उनके खाते में हंगामा, गरम मसाला, भूल भुलैया, चांदनी चौक टू चाइना, द डर्टी पिक्चर और टाइगर ज़िंदा है जैसी फिल्में हैं। हंगामा 2 में भी उन्होंने कोरियोग्राफी की थी। यानी पोनी वर्मा किसी की पत्नी होने से पहले अपने दम पर बनी पहचान हैं।

पोनी वर्मा की एक्टर प्रकाश राज से कैसे हुई मुलाकात ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश राज की मुलाकात पोनी से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस दौर में अभिनेता प्रकाश राज अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल समय से गुजर रहे थे। काम के सिलसिले में साथ वक्त बिताते हुए दोनों करीब आए। बताया जाता है कि पोनी की ऊर्जा और जिंदादिली ने प्रकाश राज को खूब प्रभावित किया।

प्रकाश पोनी की उम्र में 12 साल का फासला और पहली शादी

प्रकाश राज ने 24 अगस्त 2010 को पोनी वर्मा से शादी की। उस वक्त वे 45 साल के थे और पोनी 33 की। यानी दोनों के बीच करीब 12 साल का अंतर है।

प्रकाश राज की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने 1994 में अभिनेत्री ललिता कुमारी से शादी की थी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दूसरी तरफ, यह पोनी की पहली शादी थी। ऐसे में फैसला आसान नहीं रहा होगा, लेकिन दोनों ने रिश्ते को दिल से निभाया।

दोनों परिवार को साथ लेकर चले

इस रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि प्रकाश राज ने इसे परिवार से छुपाया नहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अपनी मां और बेटियों से बात की। वे चाहते थे कि पोनी उनकी बेटियों मेघना और पूजा के साथ वक्त बिताएं। उन्होंने पहली पत्नी और बेटियों की पोनी से मुलाकात भी करवाई। बेटियों की हरी झंडी के बाद ही आगे का फैसला हुआ।

उम्र के फासले पर प्रकाश राज का ब्यान 

उम्र के अंतर पर सवाल उठे तो प्रकाश राज ने इसे बोझ नहीं माना। उनके मुताबिक पोनी की एनर्जी उन्हें बेहद पसंद है और 45 की उम्र में शादी करने के बाद वे खुद को ज्यादा जवान महसूस करने लगे। उन्होंने पोनी को अपनी जिंदगी में ताजा हवा के झोंके जैसा बताया।

पिता बनने की कहानी 

2016 की शुरुआत में खबर आई कि प्रकाश राज 50 की उम्र में फिर से पिता बने हैं। बेटे का नाम वेदांत रखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में जन्म का साल 2015 बताया गया है। बेटे के आने के बाद घर की रौनक और बढ़ गई।

दोबारा शादी का ख़ास मौका 

शादी की 11वीं सालगिरह पर यह जोड़ी फिर सुर्खियों में आई। प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे वेदांत के लिए एक बार फिर शादी की। इस तरह की छोटी-छोटी बातें ही इनके रिश्ते को खास बनाती हैं।

आज भी वैसी ही है वाइब 

साल 2026 में जोड़े ने अपनी शादी के 16 साल पूरे किए। पोनी ने सालगिरह पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों पहाड़ों का नजारा देखते हुए एक चट्टान पर बैठे थे। उन्होंने साथ बिताई जाने वाली हमेशा की जिंदगी की ख्वाहिश भी जताई। प्रकाश राज ने भी वह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।

दोनों की जोड़ी देखकर यही लगता है कि रिश्ते में उम्र से ज्यादा समझ, सम्मान और साथ हंसने की आदत मायने रखती है।

तो अब आप जान गए होंगे कि पोनी वर्मा कौन हैं। वे सिर्फ प्रकाश राज की पत्नी नहीं, बल्कि अपने काम से पहचान बनाने वाली कोरियोग्राफर हैं। 12 साल के उम्र के फासले, तलाक के बाद दूसरी शादी और समाज की बातों के बावजूद इस जोड़ी ने साबित किया कि सच्चा रिश्ता आंकड़ों से नहीं, भरोसे से चलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोनी वर्मा कौन हैं?
वे बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी हैं।

पोनी वर्मा की उम्र कितनी है?
उनका जन्म 15 सितंबर 1977 को हुआ, यानी 2026 में वे 49 साल की हैं।

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की शादी कब हुई?
24 अगस्त 2010 को।

दोनों की उम्र में कितना अंतर है?
लगभग 12 साल।

प्रकाश राज और पोनी वर्मा के बेटे का नाम क्या है?
वेदांत।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top