रोहित शेट्टी को शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हो गए जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Rohit Shetty News: मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फाॅर्स’ की शूटिंग कर रहे है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शूटिंग के दौरान लगी चोट
खबर है कि रोहित शेट्टी को कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हाथ में चोट लगी है। जिसके बाद उनकी प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस जल्द से उनके ठीक होने की कामना कर रहे है।
बता दे कि रोहित शेट्टी इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। वे फिलहाल ‘इंडियन पुलिस फाॅर्स’ की शूटिंग कर रहे है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।
2023 में रिलीज होंगी ये फ़िल्में
बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालाँकि साल 2023 में रोहित शेट्टी धमाका करने वाले है। रोहित इस साल अजय देवगन स्टारर सिंघम 3, सूर्यवंशी 2, गोलमाल 5 और वेब सीरीज इंडियन पुलिस फाॅर्स से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएँगे।