Kanika Kapoor Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद अलग हो गई हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर नोट लिखकर फैंस से प्राइवेसी की गुजारिश की है।
Kanika Kapoor Gautam Hathiramani का तलाक
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी से एक बड़ी खबर आई है। कनिका कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। इसी के साथ उनकी चार साल पुरानी शादी खत्म हो गई। कनिका कपूर गौतम हाथीरमानी के अलग होने की यह जानकारी खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी।
Kanika Kapoor से Gautam Hathiramani हुई अलग
कनिका ने अपनी बात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटे नोट में रखी। उन्होंने लिखा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है। नोट में उन्होंने बीते वक्त के लिए आभार जताया और गौतम के आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आखिर में उन्होंने सबसे गुजारिश की कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
नोट में कहीं कड़वाहट नहीं दिखती। न किसी पर आरोप है, न कोई सफाई। शायद इसीलिए यह खबर फैंस को और भावुक कर गई।
लंदन में की थी शादी
कनिका और गौतम की शादी का दिन 20 मई 2022 था। दोनों ने लंदन के एक फाइव स्टार होटल में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। गौतम लंदन के बिजनेसमैन हैं और Dana Group से जुड़े हैं।
15 साल से दोस्त थे दोनों
फ़िल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, शादी से पहले दोनों की दोस्ती भी काफी पुरानी थी। एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था कि वे दोनों करीब 15 साल से अच्छे दोस्त हैं। शादी के बाद उन्होंने गौतम को अपना बेस्ट फ्रेंड और हीरो लिखा था। चार साल बाद वही रिश्ता अब अलग मोड़ पर पहुंच गया है।
कनिका कपूर की पहली शादी
यह कनिका की दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने बहुत कम उम्र में लंदन के बिजनेसमैन राज चंदौक से की थी। यह रिश्ता 2012 में तलाक पर खत्म हुआ। पहली शादी से उनके तीन बच्चे हैं, यuvraj, आयना और समारा, जिन्हें उन्होंने खुद संभाला।
इस लिहाज से कनिका कपूर का अलगाव उनके लिए जिंदगी का दूसरा बड़ा मोड़ है। पहली बार की तरह इस बार भी वे चुपचाप फैसला लेकर सामने आई हैं।
कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी का तलाक क्यों हुआ ?
कनिका ने अलग होने की वजह नहीं बताई है। यह भी साफ नहीं है कि दोनों ने तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है या नहीं। गौतम हाथीरमानी की तरफ से भी अब तक कोई बयान नहीं आया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। जब तक दोनों खुद कुछ न कहें, कारणों को लेकर कोई भी बात अनुमान ही है।
कनिका का सफर
लखनऊ की रहने वाली कनिका ने 2012 में Jugni Ji से पहचान बनाई। इसके बाद बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड की पहली कतार की सिंगर बना दिया। पार्टी नंबर हों या रोमांटिक गाने, उनकी आवाज हर जगह पहचानी जाती है।
कनिका कपूर गौतम हाथीरमानी के अलग होने की खबर चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन सिंगर ने जिस शांति से यह बात रखी, वह काबिले गौर है। अब देखना होगा कि आगे दोनों की तरफ से कोई और बयान आता है या नहीं।






