Priyanka Chopra Tops: प्रियंका चोपड़ा पहुंची विश्व में सबसे टॉप पर

प्रियंका चोपड़ा पहुंची विश्व में सबसे टॉप पर

Priyanka Chopra Tops: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक अभिनेत्री है बल्कि एक विश्व आइकॉन है। इस बात को सही ठहराते हुए प्रियंका ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। प्रियंका विश्वभर में सबसे अधिक मांग की जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे टॉप में है।

Priyanka Chopra Tops: प्रियंका चोपड़ा पहुंची विश्व में सबसे टॉप पर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निश्चित रूप से एक वैश्विक हस्ती है। इसे सही ठहराते हुए अभिनेत्री ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हाल ही में अंतराष्ट्रीय सुपरस्टार की लिस्ट में सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।  बता दें , शाहरुख़ खान और अल्लू अर्जुन के बाद प्रियंका चोपड़ा टॉप 10 की लिस्ट में दूसरी महिला अभिनेता है।

प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 10 की सूचि में शामिल

हाल ही में पैरेट एनालिटिक्स ने दुनिया भर में सबसे अधिक मांग किए जाने वाले सितारों का मूल्यांकन करके एक डाटा जारी किया है। जिसमें पुरुष और महिला सितारों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 10 की सूचि में तीसरे स्थान पर रही है।

टॉप लिस्ट में इन सितारों का नाम शामिल

ग्लोबल सुपरस्टार टॉम हिडलस्टन ,दुलकर सलमान ,सलमान खान , सुंग हु ,कियारा आडवाणी ,महेश बाबू , जेनिफर लोपेज ,क्रिस इवांस ,स्कारलेट जोहानसन और जेनडया जैसे सुपर स्टार के साथ प्रियंका ने टॉप लिस्ट में स्थान हासिल किया है।

प्रियंका चोपड़ा पुरे वर्ल्ड में हावी

प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में टॉप में देखना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। क्योंकि वह पिछले काफी समय से अपनी फिल्मोग्राफी और अपने अविश्वसनीय कामों के लिए पुरे वर्ल्ड में हावी है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वही काम के मोर्चे की बात करें तो , इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जिनमें ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और सीडाटेल भी शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका ने एडवेंचर फिल्म ‘जी ले जरा’ की घोषणा की है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top