Billboard Music Awards में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने किया कुछ ऐसा वीडियो हो गया वायरल

Billboard Music Awards: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी हमेशा ही चर्चा में रहती है। कभी दोनों के म्यूजिक वीडियो की वजह से तो कभी खास गिफ्ट या मस्ती के वीडियो वायरल होने के कारण चर्चा होती है।

Billboard Music Awards में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी निक जोनास प्रियंका का कार गिफ्ट करते हैं तो कभी क्रूज पर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।

प्रियंका और निक के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों के एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के दौरान फूल मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक जोनास म्यूजिक की परफॉर्मेंस देते हुए प्रियंका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये किसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के दौरान प्रियंका और निक के अलावा पूरा जोनास परिवार भी मौजूद था। निक जोनास के छोटे भाई जो जोनास और उनकी महिला मित्र सोफी टर्नर भी मौजूद थे।

जिस समय निक जोनास परफॉर्मेंस दे रहे थे ,प्रियंका ,सोफी और डेनियल जोनास भीड़ में खड़े हुए थे। निक परफॉर्मेंस देते हुए प्रियंका की तरफ बढ़ते हैं जिसको देखकर प्रियंका भी आगे बढ़ती है और दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *