Nick Jonas Age: निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया मजाक

निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक

Nick Jonas Age: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी ‘पॉप सिंगर’ पति निक जोनस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। दोनों की जोड़ी भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सर्वश्रेष्ठ मानी जाती।

Nick Jonas Age: निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक

दोनों जब एक दूसरे से काम की वजह से दूर होते हैं तो सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो ड़ाली थी। जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया जा रहा है।पत्नी का मजाक उड़ते देखकर पति निक जोनस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उनका मुंह बंद कर दिया है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर के जॉइंट फोटो डालते हुए अपने पति निक जोनस के वेंचर का जिक्र किया था। जिसमें निक जोनस की उम्र 27 साल बताई थी। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

मीम के जरिए आलोचकों को करारा जवाब दिया

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को कहा जाने लगा कि क्या उन्हें अपने पति की सही उम्र का भी पता नहीं है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल होते देखकर निक जोनास चुप नहीं रहे। उन्होंने एक मीम के जरिए आलोचकों को करारा जवाब दिया।

शेयर की गई फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की उम्र 27 साल बताई थी। जबकि निक जोनस की उम्र 26 साल है। निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था।

जोनस ने दिया करारा जवाब

निक जोनस ने एक मीम शेयर किया जिसमें ‘बैटमैन’ थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है। जिसमें लिखा है, ट्रोलर्स कह रहे हैं उसे उम्र का नहीं पता और बैटमैन कहता है कि 2 हफ्ते में वह 27 साल का होने वाला है। निक ने लिखा की प्रियंका चोपड़ा मेरा जन्मदिन अच्छी तरह से जानती है। इस तरह निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top