World News

प्रियंका चोपड़ा BBMA अवॉर्ड समारोह को होस्ट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी

BBMA Awards: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स सेरेमनी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें दंपति के खास अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

BBMA Awards होस्ट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी प्रियंका चोपड़ा

रविवार रात को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास नई बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 को होस्ट किया। जिसके लिए उन्होंने लंदन से लॉस एंजेलिस के लिए उड़ान भरी। हाल ही में निक जोनास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाए गया था। इस दुर्घटना में उनकी पसली टूट गई थी। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बीबीएमए की निक जोनास के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास को गले लगाती हुई

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनास को गले लगाती हुई नजर आ रही है। जबकि निक जोनास उनके चेहरे पर अपनी ठुड्डी लगाए हुए हैं।

फोटो को कैप्शन देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,” पति की प्रशंसा। पोस्ट एक टूटी हुई पसली भी प्रकृति की इस शक्ति को रोक नहीं सकती है। आप पर गर्व है बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं। उसके साथ आप की कार्यनीति, आप की उत्कृष्टता की खोज, मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में अपने लुक की वजह प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ हो रही है। लॉस एंजिल्स में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शानदार शुरुआत हुई है। शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर नजर आई । प्रियंका चोपड़ा ने इसी शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिनको फैन खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका की है तस्वीरें रविवार के दिन लॉस एंजिल्स में शुरू हुए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की है, जिसमें उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है।

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ,” पति की प्रशंसा। मुझे आप पर गर्व है। आप जो भी करते हैं। उसके साथ आप की कार्यनीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज। आप मुझे हर दिन प्रेरित करते रहते हैं। आज आपने कमाल कर दिया। मैं बहुत प्यार करती हूं।” प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनास ने दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया।

वॉर्ड्स शो को होस्ट करती हुई प्रियंका चोपड़ा

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो को होस्ट करती हुई नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रशंसक प्रियंका चोपड़ा के लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं।

बता दें , कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स 2021 में प्रियंका चोपड़ा के अलावा सिंथिया एरिवो, चेल्सी हैंडलर, डिक्सी डी’मेलियो, गैब्रिएल यूनियन, हेनरी गोल्डिंग, कैथरीन हैन, केल्सिया बैलेरीनी, लीना वेथे, लेस्ली ओडोम, जूनियर, लिल रिले होवेरी, पद्मा लक्ष्मी, रेनी एलिस गोल्ड्सबेरी ने BBMA में हिस्सा लिया ।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *