रणविजय सिंघा के MTV Roadies छोड़ने के बाद एक्टर सोनू सूद अब इस शो के आगामी सीजन को होस्ट करेंगे। सोनू सूद को रोडीज में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।
अभिनेता रणविजय सिंघा ने MTV Roadies को छोड़ने का फैसला ले लिया है। रणविजय ने इस शो को 18 साल तक होस्ट किया। उनकी जगह अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो का अगला सीजन साउथ अफ्रीका में शूट होगा। सोनू के इस शो को होस्ट करने की खबर सुनकर उनके फैंस बहुत उत्साहित है। सोनू के फैंस का उत्साह ट्विटर पर देखा जा सकता है जहां #SonuSoodOnRoadies ट्रेंड करने लगा है।
शेयर किया वीडियो
सोनू सूद ने पंजाब से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको एक दुकान पर समोसे खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता रोडीज शो के बारे में बात कर रहे है और बता रहे है कि रोडीज का अगला सीजन मैं होस्ट करने वाले हूँ और इस सीजन में देश के बेस्ट रोडीज होने वाले है। वीडियो में अभिनेता बता रहे है कि रोडीज का नेक्स्ट सीजन साउथ अफ्रीका में शूट होने वाला है और साउथ अफ्रीका में समोसा मिले या ना मिले इसलिए अभी खा लेना चाहिए।
A new adventure begins in my life with Roadies, this journey is going to be one of it's kind!_🏍️@infinixindia MTV Roadies- Journey in South Africa @MTVIndia @MTVRoadies pic.twitter.com/g9lLlQ1TiC
— sonu sood (@SonuSood) February 7, 2022
फैंस हुए उत्साहित
सोनू सूद के इस शो में आने की खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित है। फैंस ट्विटर पर मीम शेयर कर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे है। आप भी देखिए-
https://twitter.com/imChinmoy18/status/1490614939333312512?s=20&t=DURUlnIXNKK7wjeRibllrA
https://twitter.com/Deepakpatange24/status/1490637368138899460?s=20&t=DURUlnIXNKK7wjeRibllrA
रोडीज की शूटिंग इसी हफ्ते साउथ अफ्रीका में होने वाली है।






