Georgia की बर्थडे पार्टी में छा गई शहनाज़ गिल

Video: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में छा गई शहनाज़ गिल, Giorgia Andriani को यूँ केक खिलाते नजर आई एक्ट्रेस 

Georgia : शहनाज़ गिल बीती शाम अरबाज खान की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई।

Georgia की बर्थडे पार्टी में छा गई शहनाज़ गिल

इस पार्टी में शहनाज़ फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही थी। उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी जॉर्जिया के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

अभिनेत्री शहनाज़ गिल के लिए शुक्रवार की शाम काफी मस्ती भरी रही, क्योंकि कल शाम उन्होंने अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) की बर्थडे पार्टी में शिरकत की। इस बर्थडे पार्टी में शहनाज़ काफी एन्जॉय करती नजर आ रही थी। शहनाज़ ने बर्थडे गर्ल के साथ न केवल मस्ती की बल्कि उन्हें केक भी खिलाया।

खूबसूरत दिखी शहनाज़ गिल

शहनाज़ गिल के लुक की बात करे तो वे वेस्टर्न लुक में नजर आ रही थी। शहनाज़ ने वाइट कलर का क्रॉप टॉप और वाइट पैंट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। गोल्डन हुप्स इयररिंग्स और ब्राउन हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

जॉर्जिया के साथ मस्ती करती नजर आई शहनाज़

एक अन्य वीडियो में शहनाज़ बर्थडे गर्ल जॉर्जिया एंड्रियानी को केक खिलाती नजर आ रही है। वीडियो में शहनाज और जॉर्जिया के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है।

Instagram पर देखें

एक अन्य वीडियो में शहनाज और जॉर्जिया गाडी में बैठे हुए पैपराजी से बातचीत कर रही है। इस दौरान पैपराजी शहनाज से अपने फैंस के बारे में कुछ बोलने के लिए कहते है तो शहनाज कहती है- ‘मेरे फैंस, मेरी आर्मी है।’ शहनाज के ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है।

Comments are closed.

Scroll to Top