Video: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में छा गई शहनाज़ गिल, Giorgia Andriani को यूँ केक खिलाते नजर आई एक्ट्रेस 

शहनाज़ गिल बीती शाम अरबाज खान की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इस पार्टी में शहनाज़ फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही थी। उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी जॉर्जिया के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

अभिनेत्री शहनाज़ गिल के लिए शुक्रवार की शाम काफी मस्ती भरी रही, क्योंकि कल शाम उन्होंने अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) की बर्थडे पार्टी में शिरकत की। इस बर्थडे पार्टी में शहनाज़ काफी एन्जॉय करती नजर आ रही थी। शहनाज़ ने बर्थडे गर्ल के साथ न केवल मस्ती की बल्कि उन्हें केक भी खिलाया।

खूबसूरत दिखी शहनाज़ गिल

शहनाज़ गिल के लुक की बात करे तो वे वेस्टर्न लुक में नजर आ रही थी। शहनाज़ ने वाइट कलर का क्रॉप टॉप और वाइट पैंट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। गोल्डन हुप्स इयररिंग्स और ब्राउन हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

जॉर्जिया के साथ मस्ती करती नजर आई शहनाज़

एक अन्य वीडियो में शहनाज़ बर्थडे गर्ल जॉर्जिया एंड्रियानी को केक खिलाती नजर आ रही है। वीडियो में शहनाज और जॉर्जिया के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है।

एक अन्य वीडियो में शहनाज और जॉर्जिया गाडी में बैठे हुए पैपराजी से बातचीत कर रही है। इस दौरान पैपराजी शहनाज से अपने फैंस के बारे में कुछ बोलने के लिए कहते है तो शहनाज कहती है- ‘मेरे फैंस, मेरी आर्मी है।’ शहनाज के ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Video: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में छा गई शहनाज़ गिल, Giorgia Andriani को यूँ केक खिलाते नजर आई एक्ट्रेस 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री