पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Priyanka Chopra

Priyanka On: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में नन्ही प्रियंका अपने पापा के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों पर खेलते नजर आ रही है।

Priyanka On:पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के कितना करीब थी, ये बात उनके फैंस जरूर जानते होंगे। 10 जून 2013 को कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद PC अक्सर अपने पिता को याद करती रहती है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथ पर ‘डैडी लिटिल गर्ल’ नाम का टैटू भी बनवाया है।

भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

आज प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी है। पिता के बर्थडे पर प्रियंका ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में छोटी सी प्रियंका अपने पिता के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों पर खेलते नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर्त हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको हर रोज मिस करते है।”

पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन

कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनास ने उनकी इस पोस्ट पर  हार्ट इमोजी ड्राप करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं ख़ुशी कपूर,अंशुला कपूर और हिना खान ने भी कमेंट किया है। फैंस भी प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसते नजर आए।

बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेना वाला नोट

https://www.instagram.com/p/ChnSEXqvtEx/

पिता के निधन के बाद बुरी तरह टूट गई थी प्रियंका

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक डॉक्टर थे। साल 2013 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। प्रियंका अपने डैड के बेहद करीब थी और उनके निधन का प्रियंका के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में खुलासा किया है कि अपने पिता के निधन के बाद वे पांच साल तक डिप्रेशन से जूझती रही।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top