Arjun Kapoor Girlfriend:बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।
Arjun Kapoor Girlfriend: अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को यूं दी जन्मदिन की बधाई,
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
मलाइका के लिए अर्जुन का खास पोस्ट
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों आईने के सामने खड़े होकर पोज दे रहे है। इस फोटो में मलाइका जहां बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है वहीं अर्जुन इंटेंस लुक देते दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने जो कैप्शन लिखा है, वो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अर्जुन ने लिखा, ‘द यिन टू माई यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। जो तुम हो वही रहो, खुश रहो और हमेशा मेरी रहो।’
इस वजह से किया जाता है दोनों को ट्रोल
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की बहुत कोशिश कि लेकिन साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशयल किया था।
बता दे कि अर्जुन और मलाइका को अक्सर उनके ऐज गैप को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मलाइका जहां आज 49 साल की हो गयी है वहीं अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।







Comments are closed.