Press "Enter" to skip to content

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

वाणी कपूर की शिकायत एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता रमा सावंत ने बताया कि वाणी कपूर को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

Vaani Kapoor ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वाणी कपूर ने ‘हरे राम’ लिखा हुआ डीप नेक टॉप पहना हुआ था।

सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करने के बाद वाणी कपूर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब मुंबई के एक निवासी ने वाणी कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का नाम रमा सावंत है।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बारे में किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें, वाणी कपूर का ये फोटो देखकर लोग भड़क गए था और उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई। बहुत सारे लोगों ने वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। लोगों ने Vaani Kapoor पर भगवान का नाम खराब करने का आरोप लगाते हुए उनका बायकॉट करने का ऐलान भी किया था। मामले को तूल पकड़ता देखकर वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम से फोटो हटा ली थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो पिछले छह साल में वाई कपूर ने तीन फ़िल्में की हैं। जिनमें से एक फ्लॉप और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। वाणी कपूर को पिछली बार ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ के साथ ‘वॉर’ मूवी में देखा गया था।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।  हालांकि  में वाणी कपूर का ज्यादा रोल नहीं था लेकिन इस फिल्म का गाना ‘घुंघरू’ काफी हिट हुआ था। इस गाने को ऋतिक रोशन के साथ फिल्माया गया था। वाणी कपूर की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ रिलीज होने वाली है।

More from CrimeMore posts in Crime »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel