बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

वाणी कपूर की शिकायत एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता रमा सावंत ने बताया कि वाणी कपूर को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वाणी कपूर ने ‘हरे राम’ लिखा हुआ डीप नेक टॉप पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करने के बाद वाणी कपूर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब मुंबई के एक निवासी ने वाणी कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का नाम रमा सावंत है।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बारे में किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें, वाणी कपूर का ये फोटो देखकर लोग भड़क गए था और उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई। बहुत सारे लोगों ने वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। लोगों ने वाणी कपूर पर भगवान का नाम खराब करने का आरोप लगाते हुए उनका बायकॉट करने का ऐलान भी किया था। मामले को तूल पकड़ता देखकर वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम से फोटो हटा ली थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो पिछले छह साल में वाई कपूर ने तीन फ़िल्में की हैं। जिनमें से एक फ्लॉप और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। वाणी कपूर को पिछली बार ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ के साथ ‘वॉर’ मूवी में देखा गया था।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।  हालांकि  में वाणी कपूर का ज्यादा रोल नहीं था लेकिन इस फिल्म का गाना ‘घुंघरू’ काफी हिट हुआ था। इस गाने को ऋतिक रोशन के साथ फिल्माया गया था। वाणी कपूर की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ रिलीज होने वाली है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8965 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री