Dussehra 2023: आज पुरे देश में दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस शुभ अवसर अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
Dussehra 2023: आज 24 अक्टूबर को पुरे देश में विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के शुभ अवसर पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। कैटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा तक कंई सितारों ने अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएँ दी है।
अनुपम खेर ने Dussehra पर शेयर किया ये पोस्ट
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दशहरे के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ।’
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को दहशरे की शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। त्योहारों का यह सीजन हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आए।’
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ‘दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती। शुभ दशहरा।’
दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती।
शुभ दशहरा 🙏#HappyDussehra— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) October 24, 2023
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने लिखा,’ आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ।’
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने विजयदशमी के मौके पर अपनी कंई खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर फैंस को विश किया है। इन तस्वीरों में कैटरीना रेड कलर की साड़ी पहने बला की खूसबूरत लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दशहरा मुबारक।’
यह भी जरूर पढ़े: Raksha Bandhan 2022: कार्तिक आर्यन से लेकर अनन्या पांडे तक, सितारों ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार






