शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन
जनवरी 29, 2025 | by pillar
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya film: शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई।
शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में एक साथ काम किया। फिल्म शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के अनुसार नहीं रही। तेरी बातों ऐसा उलझा जिया फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म को रिलीज के बाद विश्लेषकों और दर्शकों के मिले जुले रिव्यू मिले हैं। वहीं, फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के अनुसार नहीं रही है। सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, ये आंकड़े शुरूआती हैं। इन थोड़ा बहुत बदलाव भी हो सकता है।
कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की धीमी शुरुआत का कारण वर्किंग डे भी हो सकता है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म की कमाई इस साल रिलीज ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर से कम रही। फाइटर फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ ने पहले दिन 8.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म की स्टार कास्ट
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल किया है। अब पहले दिन की कमाई के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होगा।
RELATED POSTS
View all