दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियाँ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी को घेरा तो कुमार विश्वास ने किया हमला।

शाहीन बाग़ में CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का कुमार विश्वास ने दिया ज़बरदस्त जवाब

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियाँ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी को घेरा तो कुमार विश्वास ने किया हमला।

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है और 11 फरवरी को इसके नतीजे आएँगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के इस माहौल में आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और अन्य पार्टियां चुनावी मुद्दों को भुनाने में लगी हुई है। इन सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा,’ शाहीन बाग़ में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुले। भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग़ में जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।”

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1221727204582686720

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए डॉ कुमार विश्वास ने हमला बोला।उन्होंने लिखा’ ” अपने अमानती गुंडे भेज कर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे? तुम्हारा निर्वीय नायब शाहीन बाग़ के साथ खड़ा हूं,तुम कह रहे हो हटाओ। अपनी का गैर मुनासिब सी जहालत के लिए बारहा तू जो ये बातों के सिफ़र तानता है, छल-फरेबी में ढके सच के मसीहा मेरे,हमसे बेहतर तो तुझे,तू भी नहीं जानता है।”

Comments are closed.

Scroll to Top