Video : 8 पत्नियों संग खुशहाल रहता है ये शख्स, सबके साथ सोने के लिए तय किया है समय

थाईलैंड का रहने वाला एक ong dam sorot नाम का शख्स एक ही घर में 8 पत्नियों के साथ खुशहाल रहता है। ओंग डैम सोरोट ने सबके साथ रोमांस करने के लिए अलग-अलग समय तय किया हुआ है। मजेदार बात ये है कि उसका  सभी पत्नियों के साथ पहली नजर में प्यार हुआ है।

एक ही घर में रहती हैं आठों पत्नियां

एक ही छत के नीचे आठ पत्नियों के साथ रहने वाले शख्स ओंग डैम सोरोट की कहानी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। सोरोट ने एक इंटरव्यू में कहा कि उसकी पत्नियां चार अलग-अलग बैडरूम में सोती हैं और अपने पति के साथ सोने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रहती हैं। डैम को अपनी हर पत्नी से पहली नजर में प्यार हुआ और शादी के बाद शादियां करता रहा।

मामला थाईलैंड का है

थाईलैंड के एक टैटू कलाकार की आठ पत्नियां हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सभी पत्नियां बिना किसी मनमुटाव के एक ही घर में बड़े प्यार से रहती हैं। सभी ओंग डैम सोरोट  से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे भला मानुस मानती हैं।

टीवी शो में आने के बाद हुआ मशहूर

Oddity Central की रिपोर्ट के अनुसार, पेशे से टैटू आर्टिस्ट ओंग डैम सोरोट एक टेलीविजन शो में नजर आने के बाद चर्चा में आए थे। टीवी शो में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी आठों पत्नियां एक दूसरे के साथ बहुत प्यार से रहती हैं। उनके इस इंटरव्यू को यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चूका है। लोग यूट्यूब वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सोरोट ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह किस तरह पहली बार अपनी पत्नियों से मिले थे। उन्होंने कहा कि हर बार उन्हें पहली नजर में ही प्यार हुआ है। डैम अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से अपने एक दोस्त की शादी में मिले थे। दूसरी से उनकी मुलाकात मार्किट में हुई थी। वह अपनी तीसरी पत्नी से अस्पताल में मिले थे। चौथी पत्नी से इंस्टाग्राम पार मिले थे। पांचवीं पत्नी से फेसबुक औरर छठी पत्नी से टिकटॉक पर मिले थे।

धार्मिक यात्रा पर अपनी मां के साथ जाते समय वह अपनी सातवीं पत्नी से मिले थे। फिर आठवीं पत्नी से वह छुट्टियों इ दौरान मिले थे ,उस समय उसकी पहली सातों पत्नियां भी मौजूद थी।

क्या कहती हैं पत्नियां ?

टीवी चैनल से बात करते समय सभी पत्नियों सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त करते हुए, ओंग डैम सोरोट को देखभाल करने वाला और विवेकशील व्यक्ति बताया। जब उनसे पूछा गया कि एक ही व्यक्ति से शादी क्यों की तो सबने कहा- ‘वो उसके प्यार में पागल थी। ‘

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8946 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री