Site icon www.4Pillar.news

दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में किया नजरबंद

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर रखा है। वह कल किसान आंदोलन को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पर गए थे।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर रखा है। वह कल किसान आंदोलन को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पर गए थे।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में नजर बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट  जानकारी देते हुए लिखा,” भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नजरबंद किया है।मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर पर गए थे तभी से उन्हें नजरबंद किया हुआ है।”

आप प्रवक्ता और विधायक सौरव भारद्वाज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया,” जब से मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों को मिलकर और किसानों को समर्थन देकर आए हैं,केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर में बेरिकेड लगाकर लगभग नजरबंद किया हुआ है। उनसे न कोई मिल सकता है और न वो बाहर आ सकते हैं।”

अरविंद केजरीवाल की नजरबंदी पर उत्तरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी एंटो अल्फोंस स्पष्टीकरण देते हुए कहा ,” आम आदमी पार्टी और किसी दूसरी अन्य पार्टी के बीच टकराव से बचने के लिए यह सामन्य तैनाती है।मुख्यमंत्री को नजरबंद नहीं किया गया है। ये ब्यान बिलकुल गलत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें जा सकते हैं।”

Exit mobile version