Site icon www.4Pillar.news

आमिर खान की 3 इडियट्स फिल्म का जापान में जादू बरकरार,बंद होने से पहले थिएटर रहा हाउसफुल

आमिर खान करीना कपूर खान शरमन जोशी बोमन ईरानी और माधवन की साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स का जादू बरकरार है। जापान के एक थिएटर के बंद होने से पहले आखिरी शो में हाउसफुल रहा।

आमिर खान करीना कपूर खान शरमन जोशी बोमन ईरानी और माधवन की साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स का जादू बरकरार है। जापान के एक थिएटर के बंद होने से पहले आखिरी शो में हाउसफुल रहा।

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स फिल्म का जादू एक दशक बाद भी बरकरार है। यह फिल्म आज भी दुनियाभर में सदाबहार बनी हुई है।

दरअसल जापान के एक सिनेमा हाल को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था। थिएटर के मालिक ने बंद होने से पहले इस थिएटर में 3 इडियट्स फिल्म को दिखाने का फैसला लिया।खास बात ये है कि बंद होने से पहले थिएटर का यह आखिरी शो हाउसफुल रहा। जिससे यह साबित होता है कि 3 इडियट्स फिल्म आज भी दुनियाभर में पसंदीदा है।

थिएटर के संयोजक ने 3 इडियट्स फिल्म से संबंधित एक ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘फ्यूज लाइन सिनेमा हाल का अंतिम शो शनिवार को 3.30 बजे दिखाया जाएगा। 131 दर्शक ,यह हाउसफुल है। धन्यवाद।

आपको बता दें ,साल 2009 में बनी 3 इडियट्स फिल्म को जापान में पहली बार साल 2013 में दिखाया गया था। इसके अलावा इस फिल्म को विदेशों में 415 स्क्रीन और देशभर में 1800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में 3 इडियट्स फिल्म उस समय सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म रही थी। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया जो आज भी जारी है। कॉलेज लाइफ और जीवन की सच्चाई पर प्रकाश डालने वाली इस फिल्म को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं।

Exit mobile version