Site icon www.4Pillar.news

आरती सिंह के बर्थडे पर होने वाले पति दीपक चौहान ने दिया तगड़ा सरप्राइज, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक 

आरती सिंह के बर्थडे पर होने वाले पति दीपक चौहान ने दिया तगड़ा सरप्राइज, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही शादी करने वाली है। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस का बर्थडे था। आरती के बर्थडे पर उनके होने वाले पति दीपक चौहान ने…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। आरती टीवी की जान-मानी एक्ट्रेस है और उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बोस 13‘ के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं बीते दिन यानि 5 अप्रैल को आरती ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्रटीज ने उन्हें बधाइयां दी। वहीं आरती के होने वाले पति दीपक चौहान ने भी उनका जन्मदिन खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आरती पर खूब प्यार बरसाते दिखे दीपक

आरती सिंह ने अपने बर्थडे पर अपने होने वाले पति संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपक आरती पर खूब प्यार बरसते और उन्हें किस करते नजर आ रहे है। बता दे कि ये पहली बार था जब एक्ट्रेस ने अपने पति का फेस रिवील किया है।

बर्थडे पर मिला सरप्राइज

वहीं हाल ही में आरती ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बैकलेस ड्रेस पहने बला की खूबसूरत लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती के होने वाले पति बर्थडे पर उन्हें तगड़ा सरप्राइज देते है। वीडियो की शुरूवात में गाड़ी पुरे गुब्बारों से सजी नजर आ रही है। इसके अलावा गाड़ी में एक्ट्रेस की ढेरों  फोटोज और प्यारा सा केक भी देखा जा सकता है। वहीं इसके बाद अभिनेत्री एक हॉल में पहुंचती है जो उनके बर्थडे के लिए खास सजाया गया है। तभी आरती 3 टियर केक कट करती है। इस दौरान उनके होने वाले पति दीपक चौहान भी उनके साथ नजर आ रहे है।

कब शादी करेंगी आरती ?

जानकारी के लिए बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान 25 अप्रैल 2024 को शादी रचाने जा रहे है। दोनों की शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही होंगे। बता दे कि ये एक अरेंज मैरिज है। आरती ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी शादी पूरी तरह से अरेंज है और एक मैच मेकर ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।

Exit mobile version