4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से दबंग 3 फिल्म में सलमान खान और साईं मांजरेकर के रोमांस को लेकर पूछा गया सवाल ,मिला ये जवाब

सलमान खान ,सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर स्टारर बॉलीवुड मूवी दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शक बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘दबंग’ सीरीज की तीसरी फिल्म दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिये दर्शकों को एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा ,सलमान खान का ज़बरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में सलमान खान खुद से 32 साल उम्र में छोटी साईं मांजरेकर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से सलमान खान और साई मांजरेकर के रोमांस को लेकर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, क्या आप माधुरी दीक्षित और ईशान खट्टर को पर्दे पर रोमांस करते हुए देखना पसंद करेंगे ? यह मेरे लिए तो बहुत विचित्र होगा। “BiggBoss13 की बढ़ाई गई अवधि,जानिए कब होगा फिनाले

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा से सवाल किया गया कि सलमान खान अपने से 32 साल छोटी 21 साल की अभिनेत्री साईं मांजरेकर के साथ पर्दे पर रोमांस करते हैं तो क्या यह अजीब नहीं है। लेकिन ,माधुरी दीक्षित ईशान खट्टर संग पर्दे पर रोमांस करती है यह विचित्र कैसे है ? सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ,” मुझे नहीं पता ,मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। इस बारे में सभी को सलमान खान से पूछना चाहिए कि वो इतनी कम उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस क्यों करते हैं। आपको उनसे ये भी पूछना चाहिए कि वो खाते क्या इतना यंग कैसे दिखते हैं। ”

आपको बता दें,प्रभुदेवा के निर्देशन में सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी दबंग 3 फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साई मांजरेकर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।Video:सलमान खान की दबंग 3 फिल्म का ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ गाना रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *