Site icon 4PILLAR.NEWS

Aditya Ananya Breakup : 2 साल की डेटिंग के बाद अलग हुए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, करीबी दोस्त ने किया ब्रेकअप का खुलासा 

Aditya Ananya Breakup: अलग हुए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे

Aditya Ananya Breakup: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो गया है। बता दे कि ये दोनों स्टार्स पिछले 2 सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। वहीं अब इनके एक करीबी दोस्त ने…

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में थे। इवेंट हो या कोई बॉलीवुड पार्टी ये दोनों स्टार्स अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते  नजर आते थे। इसके अलावा भी कभी डिनर डेट तो कभी वेकेशन पर दोनों को साथ में देखा जाता था। वहीं अब सामने आई जानकारी के मुताबिक आदित्य और अनन्या का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों स्टार्स ने पिछले महीने यानि मार्च में ही अपनी राहे अलग कर ली थी।

Aditya Ananya Breakup: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप

आदित्य और अन्नया के एक करीबी दोस्त ने उनके ब्रेकअप का खुलासा किया है। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि दोनों का ब्रेकअप मार्च में ही हो गया था। उनका रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था लेकिन उनके ब्रेकअप ने हमे भी शॉक्ड कर दिया। ब्रेकअप से दोनों काफी हार्ट हुए और अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है। अनन्या इन दिनों अपने नए दोस्त (पेट डॉग) के साथ समय बिता रही है। वहीं आदित्य भी मैचोरिटी के साथ इस सिचुएशन से निपटने की कोशिश कर रहे है।

अनन्या ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

बता दे कि अनन्या ने बीते महीने अपने इंस्टग्राम से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद से ही उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘यदि वह सच में आपके लिए है तो वह वापिस आ जाएगा। यह आपको केवल वो सबक सिखने के लिए अकेले छोड़कर जाएंगे, जो आप केवल अपने दम पर ही सीख सकते है। अगर यह सच में आपके लिए है तो ये वापिस आ जाएगा, चाहे आप खुद ही उन्हें दूर कर रहे हो, चाहे आप नकार रहे हो, चाहे आपने ये मान लिया हो कि इतनी खूबसूरत चीज कभी भी आपकी नहीं हो सकती।’

Exit mobile version