Site icon 4PILLAR

Nuhs Violence: जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी, उस पर चला बुलडोजर

Nuhs Hotel: जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी, उस पर चला बुलडोजर

Nuhs Hotel: हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद्द खट्टर सरकार एक्शन में है। आज रविवार को प्रशासन ने उस होटल पर बुलडोजर चला दिया, जहां से पत्थरबाजी हुई थी। प्रशासन के अनुसार होटल का निर्माण अवैध रूप से हुआ था।

Nuhs Hotel: जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी, उस पर चला बुलडोजर

हरियाणा के नूंह में उस होटल पर बुलडोजर चलाया गया जहां से पत्थरबाजी हुई थी। आज रविवार को प्रशासन ने नूंह के सहारा फैमिली होटल पर बुलडोजर चला दिया। हरियाणा पुलिस के अनुसार हिंसा वाले दिन इस होटल से पत्थरबाजी हुई थी। होटल के संचालकों पर भी हिंसा फैलाने का आरोप है। हरियाणा सरकार का कहना है कि इस होटल का निर्माण अवैध रूप से हुआ था। नूंह में हिंसा के दौरान इसी होटल से पत्थर बरसाए गए थे।

Nuhs Violence: निर्माण अवैध रूप से हुआ था

जिला योजनाकार विनेश कुमार ने बताया कि सहारा फैमिली होटल का निर्माण अवैध रूप से हुआ था। सरकार की तरफ से होटल संचालकों को नोटिस थमाया गया। इस होटल में एक रेस्टोरेंट भी था।

दो समुदायों के बीच हिंसा फ़ैल गई थी

बता दें, नूंह में 31 जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा फ़ैल गई थी। इस हिंसा में दो पुलिस कर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। नूंह हिंसा मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर की गई है और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। हरियाणा राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। नूंह में 8 अगस्त 2023 तक इंटेररनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

Exit mobile version