रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने की भारत से हालात को संभालने में मदद करने की अपील

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। हमले के बाद रूस ने कहा कि हमने सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, नागरिक इलाकों पर नहीं। ऐसी स्थिति में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने दिल्ली में भारत सरकार से हालात को संभालने की अपील की है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद देश में मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया है। यूक्रेन के खारकीव एयरबेस पर हमला किया जा चूका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने मिसाइल हमला किया है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ब्यान जारी कर यूक्रेन की सेना को हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। विश्व की दूसरी महाशक्ति द्वारा छोटे से देश यूक्रेन पर हमले के बाद यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भारत सरकार से हालात को संभालने के लिए अपील की है।

यूक्रेन के राजदूत पोलिखा ने नई दिल्ली में कहा ,” भारत और रूस के बीच खास संबंध हैं। ऐसे में भारत सरकार हालात को संभालने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमारे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से जल्द से जल्द संपर्क कराएं। ”

भारत ने यूक्रेन-रूस मामले पर क्या कहा ?

यूक्रेन और रूस विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा कि मामले का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना चाहिए। UNSC की आपातकालीन बैठक में भारत ने एक बार फिर दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। भारत ने कहा कि इस मामले में दोनों देशों के संपर्क में है। यूक्रेन में फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को निकालना भारत की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें,अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर हमला किया तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

ठोस समाधान खोज रहा है भारत

UNSC की बैठक में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि  हम एक ठोस समाधान खोजने के दिशा में काम कर रहे हैं जो दोनों देशों के बीच तनाव को कम कर सकता है। अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण और कूटनीतिक हल समय की जरूरत है। इस मसले को केवल राजनयिक वार्ता के जरिए ही हल किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Shraddha Kapoor पेट डॉग्स Shyloh और Small के साथ एन्जॉय किया संडे Jersey Postponed: शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन Urfi Blouse: बिन ब्लाउज के साड़ी पहन उर्फी जावेद करने लगी डांस Actress Munmun Dutta की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी Neha Bedi: नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता Womens Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया Saroj Sood: सोनू सूद मां के बर्थडे पर हुए भावुक, शेयर की फोटो