Vladimir Putin की हो सकती है गिरफ्तारी, ICC ने जारी किया अरेस्ट वारंट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हो सकती है गिरफ्तारी, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Vladimir Putin:रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पुतिन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Vladimir Putin की हो सकती है गिरफ्तारी, ICC ने जारी किया अरेस्ट वारंट

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंतराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने युद्ध अपराधों के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ICC ने कहा कि पुतिन यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और निर्वासन के लिए व्यक्तिगत आपराधिक जिम्मेदार है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने शुक्रवार के दिन यूक्रेनी बच्चों को देश निकाला देने के अपराध में पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया है।

मारिया लावोवा बलोवा के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी

आईसीसी ने इन्ही आरोपों में रूस की बाल अधिकार आयुक्त मारिया लावोवा बलोवा के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी किया है। वहीँ ,रुसी राजधानी मॉस्को ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रूस अंतराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट का मेंबर नहीं

बता दें , रूस अंतराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट का मेंबर नहीं है। ऐसे में  ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि अंतराष्ट्रीय कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की योजना कैसे बनाई।

एन वाई टी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन पर अवैध रूप से देश से लोगों खासतौर पर बच्चों को देश निकाला देने का आरोप है। उन पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र से बच्चों को अवैध रूप से रुसी फेडरेशन में भेजा है।

राष्ट्रपति पुतिन गिरफ्तार होंगे या नहीं

पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट अंतराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के प्री ट्रायल चैम्बर II ने जारी किया है। अब राष्ट्रपति पुतिन गिरफ्तार होंगे या नहीं इस बारे में कोई सुचना नहीं मिली है। Published on: Mar 18, 2023 at 07:59

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top