Arvind Kejriwal AAP: गुलाब यादव के आवास पर IT की छापेमारी जारी

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर IT विभाग की छापेमारी जारी

Arvind Kejriwal AAP: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के ठीक दो दिन बाद आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है

आम आदमी पार्टी के एक और नेता विधायक गुलाब सिंह यादव पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। आईटी की टीम आज शनिवार सुबह दिल्ली के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंचा है। AAP ने आईटी विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,” न केवल देश बल्कि पुरे विश्व में पता चल गया है कि केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पुरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। भारत अब रूस की राह पर चल रहा है। ऐसा, उत्तर कोरिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी देखा जा चूका है और इसी रास्ते पर भारत है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है।”

जहां लोगों के बुनयादी अधिकार खत्म हो जाएंगे और विपक्ष को रोक दिया जाएगा। हमारे चार शीर्ष नेता जूठे केस में जेल में बंद हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और गुजरात के प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में आप के आलावा अन्य पार्टियों के नेताओं पर भी छापे मारे जाएंगे ताकि डरकर चुप रहें। : सौरभ भारद्वाज ने कहा।

बता दें, गुलाब सिंह यादव को साल 2016 में फिरौती के एक मामले में अरेस्ट किया गया था। अब आज आयकर विभाग किस मामले में गुलाब सिंह यादव के यहां छापेमारी कर रहा है , इस बात का रेड के बाद पता चल पायेगा।

Arvind Kejriwal AAP: गुलाब सिंह पर लगा था टिकट बेचने का आरोप

दो बार के विधायक गुलाब सिंह यादव पर 2023 में टिकट बेचने का आरोप लगा था। यह नगर निगम प्रत्याशी की टिकट थी। उस दौरान उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। उस समय गुलाब सिंह श्याम विहार इलाके में एमसीडी चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और विधायक के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की थी।

6 दिन के रिमांड पर अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के कथित शराब नीति मामले ईडी की टीम ने 21 मार्च देर शाम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। एक रात ईडी के लॉकअप में रखने के बाद उन्हें कल रिमांड के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से केजरीवाल की दस दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अदालत ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल को 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया। ये फैसला स्पेशल जज कावेरी बवेजा की अदालत ने सुनाया।

Comments

One response to “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के आवास पर IT विभाग की छापेमारी जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *