Site icon www.4Pillar.news

Salman Khan Birthday: बर्थडे पार्टी के बाद शाहरुख़ खान को खुद बाहर तक छोड़ने आए सलमान खान, वीडियो देख फैंस को याद आए ‘करण-अर्जुन’ 

सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। भाईजान के बर्थडे पर बीती रात उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें शाहरुख़ खान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कंई सितारे शामिल हुए। 

सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। भाईजान के बर्थडे पर बीती रात उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें शाहरुख़ खान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कंई सितारे शामिल हुए।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 57वां  जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। सलमान के बर्थडे पर बीती रात उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने अपने घर पर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कंई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। सलमान की बर्थडे पार्टी में संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू और कार्तिक आर्यन समेत ढेरों सेलेब्स शामिल हुए लेकिन जिसने पार्टी की पूरी लाइमलाइट चुरा ली वे थे अभिनेता शाहरुख़ खान।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख़

शाहरुख़ खान काफी लेट सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे और अपनी गाडी से उतरकर सीधे अंदर चले गए। भाईजान की बर्थडे पार्टी में एंट्री लेते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो  रहा है।

किंग खान को बाहर तक छोड़ने आए सलमान

बर्थडे पार्टी के बाद शाहरुख़ जब वापिस लौट रहे थे तो सलमान खुद उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों गले मिलते हुए और एक दूसरे का हाथ पकडे नजर आ रहे है। सलमान और शाहरुख़ ने मीडिया के सामने आकर पोज भी दिए। वीडियो में दोनों के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है।

फैंस को याद आए करण-अर्जुन

सलमान खान और शाहरुख़ खान को लंबे समय बाद एकसाथ देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए। इस वीडियो को देख फैंस को ‘करण अर्जुन‘ फिल्म की याद आ गई। याद दिला दे कि इस फिल्म में दोनों ने करण और अर्जुन नाम के दो भाइयों का किरदार निभाया था। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘करण अर्जुन।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है।’ वहीं कंई फैंस ने कमेंट कर भाईजान को बर्थडे विश किया है।

Exit mobile version