Gautam Adani position: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी पुरानी स्थिति में

Gautam Adani position: अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी 100 अरब डॉलर से भी अधिक गंवा चुके हैं। दो साल पहले अडानी की कुल संपत्ति 50 अरब डॉलर थी और इस साल सितंबर में 150 अरब डॉलर तक हो गई थी।

Gautam Adani position: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी दो साल पुरानी स्थिति में पहुंचे

अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी अपनी दो साल पहले वाली स्थिति में पहुंच गए हैं। आज से 2 साल पहले गौतम अडानी की टोटल नेटवर्थ 50 अरब डॉलर थी। इसके बाद, सितंबर 2022 में अडानी की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। लेकिन अब अडानी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस साल अडानी की संपत्ति 71  अरब डॉलर के करीब घट गई है। इतना ही नहीं गौतम अडानी पिछले 6 महीनों में 100 अरब डॉलर से अधिक गंवा चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, इस समय गौतम अडानी की कुल संपत्ति 49.1 अरब डॉलर के करीब है। अमीरों की लिस्ट में अडानी खिसककर 25 वे स्थान पर आ गए हैं। इसी साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप और उनके निवेशकों की नींद उड़ा दी थी।

27 जनवरी 2023 को गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर गिरने लगे जो अभी तक गिरते ही जा रहे हैं। पिछले एक महीने के अंदर ही अडानी ग्रुप की कंपनियों की मार्किट वैल्यू 132 अरब डॉलर गिर गई है। इस दौरान अडानी की कुल संपत्ति करीब 66 अरब डॉलर तक घट गई है।

अडानी ग्रुप की कंपनियां

गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों में ACC , अडानी विल्मर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट्स , अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी इंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी शामिल हैं।

इस साल के शुरू में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि गौमत अडानी दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन सकते हैं। लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने न केवल गौतम अडानी की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया बल्कि उनकी अमीरी की गाड़ी को रिवर्स गियर में डाल दिया। जहाँ से दो साल पहले अडानी की गाड़ी चली थी अब उसी स्टेशन पर खड़ी हो गई है।  Published on: Feb 20, 2023 at 09:57

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *