4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

द केरला स्टोरी के बाद अब 72 हूरें फिल्म पर छिड़ा विवाद

controversy: सुदीप्तो सेन के निर्देशन The Kerala Story  के बाद अब अशोक पंडित की 72 Hoorain फिल्म को लेक्रर विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म 72 हूरें का पोस्टर रिलीज हुआ था जबकि द केरला स्टोरी फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से भी अधिक का समय हो गया है।

controversy: 72 हूरें फिल्म पर छिड़ा विवाद

अदा शर्मा (Adah Sharma) की द केरला स्टोरी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांचवां हफ्ता हो गया है। छोटे बजट में बनी द केरला स्टोरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।

फिल्म की कहानी में चार महिलाओं को दिखाया गया था। जिनका धर्मांतरण कर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कराया गया था। फिल्म की कहानी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इसे प्रोपगैंडा फिल्म बताया गया था।

द केरला स्टोरी फिल्म

अभी तक द केरला स्टोरी फिल्म की कहानी को लेकर छिड़ा विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और फिल्म 72 हूरें आ गई। रविवार को 72 हूरें फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसको लेकर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने तारीफ की

विवेक अग्निहोत्री ने कहा,”वाह ! बधाई हो अशोक पंडित। यह थिएटर में कमल कर देगी। बढ़िया। हमेशा। ”

कहानी को लेकर विवाद शुरू

72 हूरें फिल्म के फर्स्ट लुक में आतंकी ओसामा बीन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेनन, मसूद अजहर और आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन चीफ हाफिज सैयद सहित कई कई खूंखार आतंकवादियों को दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में कहा गया, “तुमने जो जिहाद का रास्ता चुना है, सीधे जन्नत ले जाएगा। कुंवारी और छुई मुई तुम्हारी होंगी। ” फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने वीडियो के कैप्शंन में लिखा,” हमारी फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह आपको बहुत पसंद आएगा। ” फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फर्स्ट लुक पर बवाल

फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर कई यूजर्स ने इसे प्रोपगैंडा बताया है। कई लोगों ने इसे मुसलमानों की छवि खराब करने वाली फिल्म बताया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *