सुनील शेट्टी के बेटे का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से अलग हुए अहान शेट्टी 

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी पिछले 11 साल से मॉडल तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। अहान पिछले 11 सालों से मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे थे। अहान और तानिया को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था और दोनों  सोशल मीडिया पर भी एक दूजे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते थे। वहीं हाल ही में खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का डेढ़ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है। बता दे कि दोनों स्कूल में एकसाथ पढ़ते थे और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुवात हुई थी। लेकिन 11 साल तक डेट करने के बाद अब दोनों अलग हो गए है। दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन है तानिया श्रॉफ ?

बता दे कि तानिया श्रॉफ बिजनेसमैन जेदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी है, जो पेशे से एक मॉडल और फेमस डिज़ाइनर भी है। तानिया कंई मौकों पर सुनील शेट्टी और उनके परिवार के साथ नजर आ चुकी है। वहीं अहान अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके है। उन्होंने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतरिया लीड रोल में नजर आई थी।

यह भी पढ़े: Video: जब सलमान खान के पास नहीं थे शर्ट और जींस खरीदने तक के पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद, पुराने दिनों को याद कर रो पड़े भाईजान 

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, भाई अहान शेट्टी ने भी लुटाया प्यार 

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9020 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी