Site icon www.4Pillar.news

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या COVID-19 संक्रमण के कारण नानावटी अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन को साँस लेने में परेशानी और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार होने की शिकायत के बाद कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद पूरे बच्चन फैमिली और उनके बंगले के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें जया बच्चन ,ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्य बच्चन की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन दूसरी रिपोर्ट में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन पॉजिटिव पाई गई थी। जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन जलसा बंगले पर ही होम क्वारंटाइन में थी। अब खबर आ रही है कि दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें ,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद के ट्वीट के जरिए दी थी। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट सकारात्मक है।

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके बंगले को सैनेटाइज किया गया था। बंगले के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने मीडिया को बताया कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।

Exit mobile version