पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल और मराठी अभिनेत्री मानसी नाईक का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मानसी नाईक ऐश्वर्या राय बच्चन के फेमस सॉन्ग ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ पर जबदस्त एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानसी नाईक ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। मानसी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” ससुराल हो तो ऐसा । दुल्हन वही अच्छी जो पिया मन भाये, ससुराल वही अच्छी जहाँ मायके की याद न आए। आप सबको को प्यार। ये भारत की बेटी है। दोनों मेरे अपने हैं। माझा महाराष्ट्र और बहुत प्यार मेरे हरियाणा को ।”
बता दें, मानसी नाईक ने हाल ही में हरियाणा के मशहूर पहलवान प्रदीप खरेड़ा के साथ शादी रचाई थी। प्रदीप खरेड़ा हरियाणा के रिवाड़ी जिला के रहने वाले हैं और मानसी नाईक महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली है। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी ।उनकी शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मानसी नाईक मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वहीँ, प्रदीप खरेड़ा राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More