Aishwarya Mother:ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी माँ वृंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के साथ-साथ अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रहे है।
Aishwarya Mother: ऐश्वर्या राय ने सेलिब्रेट किया अपनी माँ वृंदा का बर्थडे
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिन ही कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कारपेट पर जलवा बिखेर मुंबई वापिस लौटी है। उनके रेड कारपेट लुक अब तक सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कांन्स से वापिस लौटते ही ऐश्वर्या ने अपनी माँ वृंदा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या ने सेलिब्रेट किया माँ का बर्थडे
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी माँ वृंदा के बेहद करीब है। हर बार की तरह एक्ट्रेस ने इस बार भी अपनी माँ का बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने अपनी माँ की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग मॉमी-डोडा।’ लव यू फॉरएवर एंड बियॉन्ड। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे।
वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अपनी माँ वृंदा, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पोज दे रही है। इस तस्वीर में पीछे उनके दिवंगत पिता की फोटो भी देखी जा सकती है।
नानी को लाड करती दिखी आराध्या बच्चन
आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अपनी माँ और बेटी के साथ पोज दे रही है। एक ही फ्रेम में तीन अलग जेनेरशन को एक साथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है और साथ ही उनकी माँ वृंदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे है।
प्रोफेशनल लाइफ
बात करें ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे जल्द ही डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म ‘Ponniyin Selvan’ में नजर आएँगी। यह फिल्म 30 सितम्बर 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।