Thank God:सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही का Manike गाना हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही का Manike गाना हुआ रिलीज

Thank God: इंद्रा कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म Thank God का पहला गाना Manike रिलीज हो गया है। यह गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। कल ही मणिके गाने का टीजर रिलीज हुआ था।

Thank God:सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही का Manike गाना हुआ रिलीज

गुरुवार के दिन फिल्म थैंक गॉड के गाने मणिके का टीजर रिलीज किया गया था। जिसने इंटनेट पर सनसनी मचा दी थी। इस गाने में नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य रोल निभा रहे हैं। आज शुक्रवार के दिन थैंक गॉड फिल्म का मणिके गाना रिलीज हो गया है।

यह गाना श्रीलंकाई गाने का हिंदी वर्जन है। जिसने पिछले साल सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब इस गाने को अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड में देखा जा सकता है। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने में अभी कुछ ही सप्ताह बाकी है लेकिन मणिके गाना रिलीज हो गया है।

वीडियो

थैंक गॉड फिल्म के पहले गाने ‘मणिके मंगे हिते’ के हिंदी वर्जन को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस गाने में सिद्धार्थ और नोरा की गजब कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आपको बता दें , इससे पहले थैंक गॉड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसके देखने के बाद दर्शक फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्टारकास्ट और स्टोरी

बॉलीवुड मूवी थैंक गॉड में अजय देवगन , सिद्धार्थ मल्होत्रा , रकुल प्रीत सिंह , नोरा फतेही , शालनी थरका और सामी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्देश इंद्रा कुमार हैं। थैंक गॉड के निर्माता भूषण कुमार ,आनंद पंडित , अशोक ठकेरिया , कृष्ण कुमार और दीपक मुकुल हैं। यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बनी है। थैंक गॉड मूवी 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top