Site icon 4PILLAR

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर शेयर किया अनदेखा वीडियो, कहा-‘मुझे लगता है कि तुम्हे गाना …’

Twinkle Khannas Birthday:अक्षय ने ट्विंकल के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

Twinkle Khannas Birthday: अक्षय कुमार ने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में ट्विंकल बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही है और साथ ही गाना भी गा रही है।

Twinkle Khannas Birthday:अक्षय ने ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर शेयर किया अनदेखा वीडियो

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। ट्विंकल के बर्थडे पर उनके पति और एक्टर अक्षय कुमार (AkshayKumar)  ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। अक्षय कुमार ने ट्विंकल का एक फनी वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना एकदम बिंदास अंदाज में नजर आ रही है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया फनी वीडियो

अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें ट्विंकल खन्ना ग्रीन कलर की ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही है। ट्विंकल क्रिसमस ट्री के सामने बेहद ही फनी अंदाज में डांस कर रही है और साथ ही जोर-जोर से गाना भी गए रही है। वीडियो में ट्विंकल को एकदम मस्ती भरे अंदाज देखा जा सकता है। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने ट्विंकल के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा  है।

कैप्शन में लिखी ये बात

ट्विंकल को बर्थडे विश करते हुए अक्षय ने लिखा, “आप भले ही मेरे लाइव परफॉर्मेंस को मिस करके खुश हो सकती हो लेकिन मुझे ख़ुशी है कि मैं हर दिन आपको और आपके पागलपन को देखता हूँ। लेकिन जितना मैं आपसे प्यार करता हूँ उसे देखकर मुझे लगता है कि आपको गाने गाना बंद कर देने चाहिए… और  हैप्पी बर्थडे टीना।”

Exit mobile version