Site icon 4PILLAR.NEWS

सफेद साड़ी पहनकर नंगे पांव नाचो-नाचो गाने पर नाची आलिया भट्ट, वीडियो हुआ वायरल

Nacho गाने पर नाची आलिया भट्ट, वीडियो हुआ वायरल

Nacho: Alia Bhatt dance Video: Zee Cine Awards 2023 में आलिया भट्ट ने आयुष्मान खुराना संग नाचो नाचो गाने पर डांस किया है। आलिया भट्ट ने सफेद साड़ी पहनकर स्टेज पर हंगामा मचा दिया। आलिया का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Nacho गाने पर नाची आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ज़ी सिने अवार्ड्स शो 2023 के दौरान नाचो नाचो गाने पर डांस किया है बता दें, वैसे तो आलिया भट्ट अवार्ड शो में कम ही नजर आती है लेकिन जब भी वह परफॉर्मेंस देती है तो दर्शक झूम उठते हैं। अभिनेत्री अपने डांस स्टेप्स और क्यूट अंदाज से सबका दिल जीत लेती है। इस बार भी आलिया ने ठीक ऐसा ही किया। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गंगूबाई और आरआरआर फिल्म के गाने

अवार्ड शो के दौरान आलिया भट्ट ने खुद की गंगूबाई और आरआरआर फिल्म के गाने नाचो-नाचो पर डांस परफॉर्म किया। आलिया ने गाड़ी में बैठकर गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ढोलिडा और RRR मूवी के नाचो नाचो सॉन्ग पर परफॉर्म किया।

नंगे पांव नाची आलिया

आलिया भट्ट ने सफेद साड़ी पहनकर अभिनेता आयुष्मान खुराना उनके भाई अपारशक्ति खुराना और टीम के साथ नाचो नाचो सॉन्ग पर  डांस किया। अवार्ड  शो में आलिया की तिकड़ी ने स्टेज पर समां बांध दिया। सोशल मीडिया पर आलिया का यह डांस ट्रेंड कर रहा है। आलिया के इस डांस की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

वहीँ बात करें , ज़ी सिने अवार्ड्स शो की तो आलिया भट्ट के अलावा रश्मिका मंधाना ने भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। रश्मिका का कैटवाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही है।

Exit mobile version