Site icon 4PILLAR.NEWS

रणवीर सिंह ने ‘तुम क्या मिले’ गाने पर बनाई मजेदार रील, कहा-‘आलिया भट्ट जितना बजट नहीं था…’

Tum Kya Mile गाने पर रणवीर सिंह ने बनाई मजेदार रील

Tum Kya Mile: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का गाना ‘तुम क्या मिले’ हाल ही में रिलीज हुआ है। वहीं अब रणवीर ने इस गाने पर एक मजेदार रील बनाई है। इसके रील को शेयर करते हुए उन्होंने फनी कैप्शन लिखा है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल का गाया हुआ यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं गाने में रणवीर और आलिया की रोमांटिक कैमस्ट्री भी फैंस का खूब दिल जीत रही है।

Tum Kya Mile: रणवीर से पहले आलिया ने बनाई थी ये रील

बता दे कि बीते दिनों आलिया भट्ट ने ‘तुम क्या मिले’ गाने पर रील बनाई थी। एक्ट्रेस ने ये रील दुबई में बनाई था। इस रील में वे समंदर किनारे इस गाने को गुनगुनाती नजर आ रही है, वहीं उनके बैकग्राउंड में पेड़-पौधे और समंदर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

तुम क्या मिले पर रणवीर सिंह ने बनाई मजेदार रील

आलिया भट्ट के बाद अब रणवीर सिंह ने भी इस गाने पर मजेदर रील बनाई है। इस वीडियो में एक्टर शार्ट हेयर और शर्ट-जींस पहने काफी हैंडसम लग रहे है। वीडियो में रणवीर को तुम क्या मिले गाने पर लिप सिंक करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके बैकग्राउंड में कभी समंदर तो कभी सनसेट का खूबसरत नजारा देखा जा सकता है।

दरअसल इस वीडियो में रणवीर ग्रीन स्क्रीन के सामने एक ही जगह खड़े है और बाकि सब वीएफएक्स का कमाल है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा कि- उनका बजट आलिया जितना नहीं था तो उन्होंने ऐसे ही रील बना दिया।

आलिया ने किया ये कमेंट

रणवीर के इस पोस्ट पर आलिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लीजेंड।’ रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल ने लिखा, ‘हाहाहा।’ वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे है। बात करें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कि तो इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version